उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

आगरा शहर में 22 लाख की चोरी में 97 लाख बरामद की जांच में जुटी पुलिस

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश आगरा

उत्तर प्रदेश आगरा एमएम गेट थाना क्षेत्र में एक फर्म से 22 लाख रुपए की चोरी हुई थी। पुलिस ने 97 लाख रुपए बरामद करके चोरी का खुलासा कर दिया है। कारोबारी के पास में इतने पैसे कहां से आए उन स्रोतों की जांच चल रही हैमामला थाना मदन मोहन गेट क्षेत्र के मोती कटरा इलाके का है। यहां तनिष्क ग्रीन अपार्टमेंट, ओल्ड विजय नगर कॉलोनी निवासी जूता कारोबारी हरीश कुमार वंजानी की फर्म हरमीरा फुटकेयर स्थित है। व्यापारी ने 6 जनवरी को थाना एमएम गेट में तहरीर दी कि पांच जनवरी की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह 8:48 बजे चौकीदार ने फोन कर बताया कि दुकान के बाहर के ताले टूटे हैं। दुकान पर पहुंचने पर कारोबारी ने पाया कि बाहर का ताला टूटा हुआ है और अंदर गल्ले की दराज को डुप्लीकेट चाबी से खोला गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गल्ले की एक दराज अंदर और एक बाहर थी, जिनसे करीब 22 लाख रुपये नकद चोरी होने का अनुमान है। इसी आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने फर्म में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका खंगालनी शुरू की। पूछताछ में तीन पूर्व कर्मचारियों पर शक गहराया। सख्ती से पूछताछ के बाद पुलिस एक आरोपी के घर तक पहुंची, जहां से 97 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए गए। यह बरामदगी शिकायत की रकम से कई गुना ज्यादा थी। इस पूरे ऑपरेशन में साइबर सेल और काउंटर इंटेलिजेंस की भी अहम भूमिका रही। महज सात घंटे के भीतर पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो अपने आप में बड़ी सफलता मानी जा रही है। पकड़े गए चोरों के नाम आकाश, नीरज और अशोक हैं। कर्ज में डूबा होने कारण उन्होंने चोरी की थी। बरामद की गई भारी-भरकम नकदी को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह रकम सिर्फ इसी चोरी से जुड़ी है? या किसी अन्य लेन-देन, टैक्स चोरी या अवैध गतिविधि से संबंधित है? फिलहाल पुलिस के साथ-साथ राजस्व व अन्य संबंधित विभाग भी रकम के स्रोत की जांच में जुट गए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button