
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आईटीओ चौक पर लोगों को मास्क वितरण करके प्रदूषण के प्रति जागरुकता अभियान चलाया।
वीना टंडन
नई दिल्ली, 4 नवम्बर, 2025 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी दिल्ली में हवा में जहर घुलने के कारण खतरनाक दमघोटू प्रदूषण से लोगां को बचाने के लिए आई.टी.ओ. चौक पर मास्क वितरण करके भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार को बढ़ते प्रदूषण के प्रति जगाने का अभियान चलाया। प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में मास्क वितरण अभियान चलाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी विधानसभाओं के मुख्य बाजारों, भारी प्रदूषण वाले चौराहों और मेट्रो स्टेशनों पर दिल्ली वालों को मास्क वितरण किए। मास्क वितरण करते हुए श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को कम करने में फेल रही रेखा गुप्ता सरकार के खिलाफ दिल्ली वालों को प्रदूषण से बचाने के लिए हमने दिल्ली सभी 70 विधानसभाओं में मास्क वितरण करवाए ताकि लोग एक्यूआई के 400 पार से हुए खतरनाक प्रदूषण अपने स्वास्थ्य को बचा सकें, क्योंकि ऐसी परिस्थिति में घर से बाहर निकलते समय प्रदूषण से बचने के लिए मास्क हमें सुरक्षित रखने का एकमात्र साधन है।
मास्क वितरण अभियान में प्रदेश अध्यक्ष श देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक राजेश लिलौठिया, हसन अहमद, जिला अध्यक्ष मौहम्मद उस्मान, सिद्धार्थ राव, आर्ब्जवर जितेन्द्र कुमार कोचर, एडवोकेट सुनील कुमार, लक्ष्मण रावत, तस्वीर सौलंकी, जगजीवन शर्मा, पूर्व पार्षद प्रेरणा सिंह, अशोक जैन, सोशल मीडिया चेयरमैन राहुल शर्मा, दीपक भारद्वाज, प्रमोद नरवाल, राहुल डाबला मुख्य रुप से मौजूद थे। प्रदूषण के खिलाफ अभियान में कार्यकर्ताओं ने हाथों में प्ले कार्ड लिए हुए थे जिन पर ‘‘प्रदूषण का कहर, हवा में ज़हर’’ आदि नारे लिखे हुए थे।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण करने का कोई स्थायी उपाय अभी तक नही किया है, उल्टा प्रदूषण के खतरनाक स्तर को छूने वाले आंकड़ों को छिपाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण की मशीनों को लगाने, पानी का छिड़काव करने, स्मॉग टावर आदि सब कुछ करने के बावजूद राजधानी में एक्यूआई का लेवल नियंत्रण में क्यों नही आ रहा है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है। दिल्ली की जनता सरकार से सवाल पूछ रही है, मुख्यमंत्री दिल्ली की जनता को जवाब दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदूषण को रोकने का एक स्थायी उपाय बताए, जो उन्होंने दिल्ली के लोगों की सांसों को राहत देने के लिए किया हो।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा 4000 करोड़ रुपये खर्च करके एक स्पेशल ड्राईव चलाया और यमुना को सफाई के नाम पर 6856 करोड़ खर्च डाले, लेकिन दिल्ली की हालात में कोई सुधार नही हुआ। यमुना का पानी प्रदूषित है, गंदगी के ढेर, कूड़ा, टूटी सड़कें और प्रदूषण के स्तर कम होने की बजाय लगातार बढ़ रहा है और एक्यू का स्तर 400 तक के गंभीर आंकड़ों को छू चुका है जबकि अभी सर्दी की शुरुआत नही हुई है। सरकार दिल्ली की जनता की मेहनत की कमाई को बर्बाद कर रही है, जबकि उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी दिल्लीवालों को बचाने की है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार के दौरान दिल्ली में प्रदूषण न के बराबर था क्योंकि कांग्रेस सरकार ने बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करके दिल्ली का हरित क्षेत्र 26-30 वर्ग किलोमीटर से बढ़ाकर लगभग 300 वर्ग किलोमीटर 2010 तक कर दिया। यही नही प्रदूषण को खत्म करने की दिशा में हमारी सरकार ने डीटीसी बेड़े की डीजल बसों को सीएनजी में बदलने का क्रांतिकारी कदम उठाया और दिल्ली में प्राईवेट वाहनों को सीएनजी तबदील करने की दिशा में सरकार ने सराहनीय काम किए थे। शीला दीक्षित सरकार ने दिल्ली को किरोसीन मुक्त शहर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज हमें लोगों को बचाने के लिए मास्क वितरण करना पड़ रहा है जबकि हमारी सरकार के समय लोग मास्क को सिर्फ अस्पतालां में इस्तेमाल करने का साधन समझते थे। लेकिन अरविन्द केजरीवाल ने भ्रष्टाचार करने में व्यस्त होकर दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए कुछ नही किया और आम आदमी पार्टी जो प्रदूषण नियंत्रण करने में पूरे 11 साल विफल रही और केजरीवाल ने दिल्ली वालों को मास्क तोहफे के रुप में थमा दिया।





