Newsताज़ा तरीन खबरें

कुत्ते के विवाद मे तडतडाई गोलिया दो ढेर आधा दर्जन जख्मी पहुचे अस्पताल पुलिस व जनता दोनो अवाक

राकेश की रिपोर्ट

इंदौर के खजराना थाना इलाके के कृष्ण बाग में रहने वाले पड़ोसियों के बीच गुरुवार देर रात कुत्ते घुमाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक ने गोली चला दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि महिला सहित छह लोग घायल हो गए हैं। आरोपी ने पहले हवा में गोली चलाई थी। सूचना के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लाइसेंस बंदूक जब्त कर ली गई है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक घटना गुरुवार रात 10:30 बजे करीब की है। जब खजराना थाना क्षेत्र के रामकृष्ण कॉलोनी में रहने वाले बैंक सिक्योरिटी गार्ड राजपाल सिंह राजावत अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहा था। तभी इलाके में रहने वाले विमल ने कुत्ते को पत्थर मार दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान राहुल भी वहां पहुंच गया।

राजपाल ने विमल और राहुल को डराने के लिए घर से बंदूक निकाली और हवाई फायरिंग की। कुछ देर बाद आरोपी ने विमल और राहुल पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहुल और विमल के परिवार वाले बड़ी संख्या में घर से बाहर निकले। जिसमें ज्योति, ललित, कमल और मोहित सहित सीमा को भी गोली के छर्रे लगे। ये सभी घायल हो गए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि 12 बोर की बंदूक से गोली चली थी। ज्योति और अन्य लोगों की आंखों और चेहरे पर गोली लगी है।

पुलिस के अनुसार मृतक राहुल और विमल रिश्ते में जीजा साले हैं। विमल का निपानिया में सैलून है। 8 साल पहले उसकी शादी राहुल की बहन आरती से हुई थी। उनकी दो बेटियां भी हैं। राहुल लसूडिया क्षेत्र में किसी ऑफिस में काम करता है। घटना के बाद पुलिस द्वारा आरोपी राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी बैंक ऑफ बड़ौदा में सिक्योरिटी गार्ड है।

स्टार न्यूज टेलिविज़न

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button