ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

राजकीय सम्मान से हुआ सेना के हवलदार का अंतिम संस्कार मासूमों व पत्नी का बुरा हाल

स्टार न्यूज़ हिन्दी यूपी

बुलबुल पाण्डेय की रिपोर्ट

गाजीपुर। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार को इंतजार था कि देश की सेवा में तैनात बेटा छुट्टी लेकर घर पहुंचेगा और चचेरी बहन की शादी में शामिल होकर खुशियों में शरीक होगा। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। घर लौटते समय ट्रेन से गिरकर सेना के हवलदार अनुप कुमार यादव (34) की दर्दनाक मौत हो गई। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार, अनुप कुमार यादव पुत्र महेश यादव वर्ष 2009 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह पंजाब के गुरदासपुर स्थित राजपूत रेजिमेंट की 17वीं बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात थे। सेना में करीब 17 वर्षों तक सेवाएं देने वाले अनुप कुमार यादव 30 नवंबर को होने वाली अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए एक महीने की छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रेन से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई।

अनुप कुमार यादव का पैतृक निवास अनपरा-ओबरा, दुद्धी तहसील, जिला सोनभद्र बताया गया है। वहीं, उनका संबंध गाजीपुर के भोटापुर गांव से भी था। इसलिए उनका शव गाजीपुर आया।उनके परिवार में पत्नी आराधना और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मानस नौ वर्ष का है, जबकि छोटा बेटा वायुन महज दो वर्ष का है। जवान की असामयिक मौत से पत्नी और दोनों बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिवार के लोग शादी समारोह को लेकर तैयारियों में जुटे थे। उन्हें उम्मीद थी कि अनुप घर पहुंचेंगे तो विवाह की खुशियां और बढ़ जाएंगी। लेकिन जिस सदस्य के स्वागत की तैयारी थी, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी आराधना का रो-रोकर बुरा हाल है।

वर्ष 2009 में सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लेने वाले अनुप कुमार यादव का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना परिवार और परिचितों के लिए अपूरणीय क्षति है। जवान की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। जिनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआं।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button