Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

हिमाचल हादसे में फिरोजाबाद के दो युवकों की मौत गांव में पसरा मातम

स्टार न्यूज टेलीविजन उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद। चंडीगढ़-मनाली हाईवे की टनल में दो ट्रकों की टक्कर, हादसे में चार लोगों की जान गई; कादीपुर पहुंचे शव तो परिजनों में मचा कोहराम चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग की टनल नंबर-12 में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत और आठ लोग घायल बताए गए हैं। मृतकों में फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी विशाल कुमार और रवि कुमार भी शामिल हैं। दोनों के शव शुक्रवार तड़के गांव पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button