Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

विश्व मानक दिवस पर जे.एस. विश्वविद्यालय में गूंजा जागरूकता का संदेश, विद्यार्थियों ने समझे BIS मानक और उपभोक्ता अधिकार

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश। फिरोजाबाद

विश्व मानक दिवस के अवसर पर कोमल फाउंडेशन एवं भारतीय मानक ब्यूरो के नोएडा शाखा कार्यालय के सहयोग से जे.एस. विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को आईएसआई मार्क, हॉलमार्क, उपभोक्ता अधिकार और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की पहचान के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान बीआईएस केयर ऐप के माध्यम से उत्पादों की प्रमाणिकता जांचने और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की पहचान कर सकता है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. रामअवतार सिंह त्यागी सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button