
स्मार्ट बनिए, सुरक्षा को चुनिए। सुरक्षित सफर और सुरक्षित प्रदेश के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।
स्टार न्यूज़ टेलीविजन, उत्तर प्रदेश
मुख्य संवाददाता — आगरा
आगरा में यातायात सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कमला नगर स्थित केटीएल प्राइवेट लिमिटेड में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विकास अस्थाना ने लोगों और ग्राहकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों से सुरक्षित सफर के लिए नियमों का पालन करने की अपील की गई।
🎥 वीओ — 1
कमला नगर स्थित केटीएल प्राइवेट लिमिटेड में आयोजित यातायात जागरूकता अभियान में एआरटीओ विकास अस्थाना ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।
🎤 बाइट — एआरटीओ विकास अस्थाना
“स्मर्ट बनिए, सुरक्षा को चुनिए। सुरक्षित सफर और सुरक्षित प्रदेश के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।”
🎥 वीओ — 2
कार्यक्रम में केटीएल प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार झा, शोरूम इंचार्ज वसीम खान, केटीएल आरटीओ इंचार्ज अमित गौर, कस्टमर केयर मैनेजर निधि शर्मा, सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर साजिद अली, राजेश तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे
यातायात जागरूकता अभियान के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया और अपील की गई कि वे खुद यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
कैमरामैन के साथ, स्टार न्यूज़ टेलीविजन के लिए, मुख्य संवाददाता आगरा।






