Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

फिरोजाबाद नारखी तार चोरी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ गोली लगने से घायल

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश

फिरोजाबाद नारखी। चेकिंग के दौरान थाना नारखी पुलिस टीम की तार चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, टोकने पर और खुद को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मानवेंद्र उर्फ मोनू निवासी जरौली, थाना टूंडला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह थाना नारखी क्षेत्र में हुए तार चोरी के मामले में वांछित था।

तार चोरी के मामले में पुलिस पूर्व में भी कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button