DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

बुराड़ी में एटीएस शुरू, अब तकनीक से होगी वाहनों की फिटनेस जांच

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, सालाना 90 हजार वाहनों की टेस्टिंग की क्षमता

वीना टंडन
नई दिल्ली,। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुराड़ी में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) का उद्घाटन किया। इस केंद्र की सालाना करीब 90 हजार वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग की क्षमता है। उद्घाटन के मौके पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 सितंबर को तेहखंड में एटीएस शुरू किया गया था और महज 23 दिनों के भीतर बुराड़ी में दूसरा एटीएस शुरू किया गया है। इससे पहले नंद नगरी डिपो में भी एटीएस शुरू किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की काम करने की गति को दर्शाता है।

स्वचालित होगी पूरी जांच प्रक्रिया

रेखा गुप्ता ने कहा कि एटीएस में वाहनों की फिटनेस जांच की पूरी प्रक्रिया स्वचालित होगी। इससे मानवीय हस्तक्षेप कम होगा और फिटनेस आकलन में सटीकता व पारदर्शिता बढ़ेगी। जांच के दौरान ब्रेक क्षमता, सस्पेंशन प्रदर्शन, हेडलाइट संरेखण, साइड-स्लिप, उत्सर्जन स्तर और वाहन के निचले हिस्से समेत कई जरूरी मानकों की जांच की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button