Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

टूण्डला द्वारिकापुरम कॉलोनी में विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग, मचा हड़कंप

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद के टूण्डला में द्वारिकापुरम कॉलोनी में विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रांसफार्मर से उठती आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा उपायों के साथ कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

आग बुझने के बाद स्थिति नियंत्रित हो गई। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button