
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गूंजी नात-ओ-सलाम की सदाएं, अकीदत और भाईचारे के साथ निकला जुलूस; पुलिस टीम व किसान यूनियन पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश
आगरा से मुख्त्यार वारसी
आगरा: पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश ‘ईद मिलादुन्नबी’ (बारावफात) का मुकद्दस पर्व 26 अगस्त को ताजनगरी में अकीदत, एहतराम और बेपनाह मोहब्बत के साथ मनाया गया। नगला कछन, मुस्तफा क्वार्टर क्षेत्र में बच्चों और अकीदतमंदों का पुरजोश सैलाब उमड़ा, जहां नन्हे बच्चों ने हुजूर की बारगाह में खूबसूरत नात शरीफ, मनकबत और सलातो-सलाम के नजराने पेश कर पूरे माहौल को रूहानी बना दिया।
जुलूस का वरिष्ठ प्रेस रिपोर्टर एवं प्रदेश सचिव मुख्त्यार वारसी के निवास पर भव्य इस्तकबाल किया गया। इस दौरान गंगा-जमुनी तहज़ीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां भारतीय किसान यूनियन (किसान) की जिला अध्यक्ष ममता पचौरी, महेश चौहान, महेश चंद, समीर खान, जावेद खान, पाठक जी, शिव प्रताप और अरुण कुमार रावत ने जुलूस में शिरकत की। वरिष्ठ पत्रकार मुख्त्यार वारसी ने किसान यूनियन के सभी पदाधिकारियों का पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था को पूरी मुस्तैदी से संभालने वाली थाना सदर की पुलिस टीम का साफा बांधकर पुरजोर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले अधिकारियों व पुलिसकर्मियों में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह, चौकी प्रभारी (लाल कुर्ती) संदीप तोमर, उपनिरीक्षक खुबैब अहमद, उपनिरीक्षक आकाश कुमार, उपनिरीक्षक राजदीप सिंह, हेड कांस्टेबल कमल किशोर, हेड कांस्टेबल दीपक चौधरी, कांस्टेबल शिशुपाल, कांस्टेबल अवधेश, कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल आकाश शर्मा और महिला कांस्टेबल लाव्या शामिल रहे।
थाना सदर के पूरे स्टाफ की कर्तव्यनिष्ठा और बेहतरीन कार्यशैली की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर कमेटी के सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों में इस्माइल खान, वरिष्ठ निवासी बबलू, पार्षद नासिर खान, मुनीम खान, हाजी रमजानी और शब्बीर अली सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।








