
काव्य रस और पुलिस सेवा का अद्भुत संगम पुलिस लाइन्स, आगरा में कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश आगरा
काव्य रस और पुलिस सेवा का अद्भुत संगम आज दिनांक 17.08.2025 को पुलिस लाइन्स, आगरा में कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन कर काव्य-संग पुलिस की जनसेवा को प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 केन्द्रीय मंत्री श्री एस.पी. सिंह बघेल, मा० विधायक रानी पक्षालिका सिंह, मा० विधायक डॉ० जी०एस० धर्मेश, मा० विधायक श्री छोटे लाल वर्मा, मा0 पूर्व मंत्री डॉ० सी.पी. राय व अपर पुलिस
महानिदेशक, आगरा जोन आगरा, पुलिस आयुक्त, आगरा श्री दीपक कुमार एवं अपर पुलिस आयुक्त, आगरा, अपर पुलिस महानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा, जिलाधिकारी आगरा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस उपायुक्त, नगर, पुलिस
उपायुक्त, पूर्वी, पुलिस उपायुक्त, यातायात तथा समस्त अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त व पुलिस कर्मी एवं उनके परिवारीजन तथा पत्रकार एवं मीडिया बन्धु उपस्थित रहे।