Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

विभिन्न गतिविधियों के साथ लगाया “एक पौधा बेटी के नाम, एक पौधा प्रकृति के नाम

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद। पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार एवं फेस्टिवल वीक के पावन अवसर पर जन आधार कल्याण समिति द्वारा कोविड 19 के दौरान विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संगठनों और क्षेत्र वासियों के सहयोग से सुहाग नगर में विकसित किए गए पार्क में समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और नारी सम्मान, संरक्षण एवं स्वावलंबन का एक अनूठा संगम देखने को मिला। जहां, ‘रेड टेप मूवमेंट’, महिला कल्याण विभाग, जन आधार कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन, एवं भारतीय सांस्कृतिक विकास समिति की संयुक्त टीम ने पार्क में एकत्र होकर वृक्षों पर ‘रेड टेप’ (सुरक्षा का लाल धागा) बांधा एवं पौधरोपण कर समाज को “पर्यावरण संरक्षण” तथा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का एक ठोस संदेश दिया।

मिशन ‘रेड टेप मूवमेंट’ के संस्थापक एवं उप निदेशक बचत (लखनऊ मंडल, लखनऊ) प्रभात मिश्र ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों व नागरिकों का उत्साहवर्धन किया और “प्रकृति की सुरक्षा और बेटियों का सम्मान ही एक सशक्त और समृद्ध समाज की असली पहचान है” का संदेश दिया।

महिला कल्याण विभाग फिरोजाबाद से जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की अधिकारी/ जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा एवं अकाउंट अस्सिटेंट मोहिनी शर्मा ने समस्त जनमानस को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बाल सेवा योजना सामूहिक विवाह विधवा पेंशन आदि व किसी भी आपातकालीन स्थिति या समस्या में सहायता हेतु उपयोगी एल्डरलाइन / ओल्ड एज हेल्पलाइन – 14567, वूमेन पावर लाइन/ महिला हेल्पलाइन – 1090, महिला आपातकालीन सहायता -181, चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन -, 1076, पुलिस, फायर या मेडिकल इमरजेंसी सेवा – 112, एम्बुलेंस सेवा -102 / 108 आदि राष्ट्रीय कृत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों के विषय में बताते हुए विभिन्न योजनाओं संबंधित पैंपलेट वितरित किए और पीएलवी प्रवीन कुमार शर्मा ने कानूनी अधिकारों व सुलभ न्याय की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी 12 सितंबर को आयोजित की जा रही ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ की जानकारी दी।

पैरा लीगल वॉलंटियर प्रवीन कुमार शर्मा ने कानूनी अधिकारों व सुलभ न्याय की जानकारी देते हुए बताया कि, आगामी 12 सितंबर 2026 को जनपद न्यायालय (सिविल कोर्ट) फिरोजाबाद में ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें, लोक अदालत के माध्यम से बैंक रिकवरी, आपसी विवाद, पारिवारिक मामले, चालान व शमनीय आपराधिक वादों का निस्तारण बिना किसी कोर्ट फीस के, आपसी सहमति से कराया जा सकता है। राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर – 15100 पर मुफ्त कानूनी सहायता, कानूनी सलाह तथा कमजोर वर्गों को कोर्ट कचहरी के मामलों में सहायता हेतु जानकारी की जा सकती है।

चाइल्ड लाइन प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर मुहम्मद सईद एवं रामसुख/ आर.एस. यादव ने बाल श्रम आदि की जानकारी देते हुए कहा कि, संकटग्रस्त, असहाय या बाल श्रम/बाल विवाह के शिकार बच्चे मदद के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का प्रयोग करें।

कार्यक्रम के अंत में सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया और शहरवासियों से अपील की कि वे अपने तीज-त्योहारों को प्रकृति की रक्षा और बेटियों के उत्थान के संकल्प के साथ मनाएं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जन आधार कल्याण समिति सदस्य विवेक कुमार शर्मा, राजकुमार यादव जगदीश तोमर, नीलम तोमर व अन्य क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button