
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी शाही मस्जिद, थाना दक्षिण फिरोजाबाद
स्टार न्यूज टेलीविजन उत्तर प्रदेश
फिरोजाबाद में—जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी को लेकर शाही मस्जिद, थाना दक्षिण
फिरोजाबाद में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शाही मस्जिद के मुतवल्ली अबसार हुसैन ने अकीदतमंदों से अपील की है कि
जुलूस-ए-मोहम्मदी में बढ़-चढ़कर शामिल हों और पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की सीरत, अमन, मोहब्बत और भाईचारे के संदेश को अपने जीवन में अपनाएं।
मुतवल्ली अबसार हुसैन ने कहा कि पिछले कई वर्षों में कुछ लोगों द्वारा जुलूस को राजनीतिक मंच का रूप देने की कोशिश की जाती रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वर्ष जुलूस को किसी भी तरह का राजनीतिक मंच नहीं बनने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी में इमामों और उलेमाओं का सम्मान और इस्तकबाल प्राथमिकता होगी, न कि किसी राजनीतिक व्यक्ति का। सभी अकीदतमंदों से अपील है कि वे इमामों के पीछे पैदल चलकर जुलूस में शामिल हों और अनुशासन बनाए रखें।
साथ ही, बाइक और एक्टिवा से जुलूस में शामिल होने वाले लोगों से भी खास अपील की गई है कि वे जुलूस में पैदल शामिल हों बाइकों से न जायें उलेमाओं के पीछे निर्धारित रूट और काफिले के साथ ही चलें। कोई व्यक्ति निर्धारित रूट से हटकर चलता पाया जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं उसकी होगी।
मुतवल्ली अबसार हुसैन ने सभी अकीदतमंदों से अपील की है कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के इस मुबारक मौके पर अमन, भाईचारे और आपसी मोहब्बत का पैगाम दें, प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और जुलूस को शांतिपूर्ण एवं मर्यादित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करें।
अबसार हुसैन शाही मस्जिद मुतवल्ली थाना दक्षिण






