
जैन समाज ने चुनी नई कार्यकारिणी, मंदिर के विकास को मिलेगी नई दिशा जितेंद्र कुमार जैन बने अध्यक्ष
स्टार न्यूज टेलीविजन उत्तर प्रदेश आगरा
नई सोच, नया नेतृत्व: श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, जितेंद्र कुमार जैन (बंटी) बने अध्यक्ष
शांतिपूर्ण माहौल में हुआ चुनाव, नई कार्यकारिणी ने मंदिर के विकास एवं धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को गति देने का लिया संकल्प
आगरा ट्रांस यमुना कॉलोनी। श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, ट्रांस यमुना कॉलोनी की प्रबंध समिति के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया समिति द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारियों अनन्त कुमार जैन (गोकुलपुरा) एवं सतीश कुमार जैन (कटरा वज़ीर खां) की देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा होते ही मंदिर परिसर में हर्ष का माहौल बन गया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाजजनों ने पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। नई कार्यकारिणी इस प्रकार रही संरक्षक: चेतन्य स्वरूप जैन, प्रशांत जैन, अध्यक्ष: जितेंद्र कुमार जैन, (बंटी) उपाध्यक्ष: सुबोध कुमार जैन,(दयालबाग वाले) महामंत्री:धर्मेंद्र कुमार जैन, कोषाध्यक्ष: राजीव जैन
संयुक्त मंत्री,: संदीप जैन संगठन मंत्री,: मोहित जैन मंदिर मंत्री,: कमल जैन प्रचार मंत्री,: विप्लव जैन सांस्कृतिक मंत्री,: वैभव जैन ऑडिटर,: सीए मनीष जैन, कार्यकारी सदस्य घोषित सुधीर जैन, आशीष जैन, दर्पण जैन, अंकित जैन, रितिक जैन, हेमेंद्र जैन, सम्मेद शिखर जैन, राकेश जैन एवं आकाश जैन को कार्यकारी सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया। समाज के सहयोग से होगा मंदिर का सर्वांगीण विकास चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी अनन्त कुमार जैन ने मंदिर समिति एवं सकल जैन समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से चुनाव पूरी शालीनता और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि नवगठित समिति समाज के सहयोग से मंदिर के विकास, धार्मिक आयोजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगी। गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं इस अवसर पर सिद्ध शरण जैन, राजेश जैन, पुष्पेंद्र जैन, चेतन जैन, वी.के. जैन, योगेश जैन, कैलाश चंद जैन, दिनेश बाबू जैन, मुकेश चंद जैन, अजय जैन (सन्टी), शेखर जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मंदिर एवं समाज के हित में समर्पित भाव से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।





