
अयोध्या राम मंदिर;चंदा चोरी में एफ आई आर 8 गिरफ्तार 80 लाख रुपए बरामद
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
राकेश पाण्डेय
अयोध्या के श्रीराम मंदिर के दानपात्रों से चढ़ावा चोरी करने के आरोप में गिरफ़्तार अभियुक्तों को सोमवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस मामले में अभियोजन अधिकारी केसी वर्मा ने कहा, “अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं ने दानपात्रों में पैसे और जेवर दान दिए. ट्रस्ट के कर्मचारियों ने उसकी चोरी की और भ्रष्टाचार किया. इस केस में आठ अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है. उन्हें कोर्ट ने सोमवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.”
*इस मामले में अब तक क़रीब 80 लाख रुपये बरामद किए गए हैं*
उन्होंने कहा, “सुभाष को छोड़कर अन्य अभियुक्तों के पास से 79 लाख 85 हज़ार 493 रुपये बरामद किए गए हैं. उनके पास से अलग-अलग राशि बरामद हुई है.”
*आठों अभियुक्तों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया*
आठों अभियुक्तों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया
इससे पहले अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे जाने के बाद गुरुवार देर शाम आठ लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई थी।सभी आठ अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया किया गया।
*कृष्ण मोहन ने दी तहरीर रामजन्म भूमि थाने में मुकदमा दर्ज*
यह एफ़आईआर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी।
यह मामला भारतीय न्याय संहिता की उन धाराओं में दर्ज किया गया है जो कर्मचारी की चोरी, आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और आपराधिक साज़िश से संबंधित हैं
एफ़आईआर में जिन लोगों के नाम हैं, वे हैं — टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, सुभाष श्रीवास्तव, करुणेश पांडे और रामशंकर मिश्रा.






