उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

रंगमंच के सशक्त हस्ताक्षर रहे शिवमूरत सिंह के पुण्यतिथि की तैयारी शुरू जुटेंगे सहयोगी व विद्वान

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर:जनपद मे सुप्रसिद्ध रंगकर्मी की सशक्त पहचान रहे स्वर्गीय शिवमूर्ति सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर 14 नवंबर 2026, शनिवार को श्रद्धांजलि सभा के दौरान एक पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा।

कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही उनके जीवन, संघर्ष और रंगमंच के प्रति समर्पण पर आधारित पुस्तक ‘रंगकर्मी शिवमूरत सिंह की रंगयात्रा’ का लोकार्पण भी किया जाएगा।यह जानकारी स्व सिंह के पुत्र व भाजपा नेता कमलेश सिंह वाला ने दी है।

कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे गाजीपुर के महुआबाग स्थित कान्हा हवेली में किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य स्वर्गीय शिवमूरत सिंह की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखना तथा रंगमंच और सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में काशी के अवकाश प्राप्त आचार्य एवं हिंदी विभाग, बीएचयू के प्रो. (डॉ.) अवधेश प्रधान तथा विशिष्ट वक्ता के रूप में सुल्तानपुर के पूर्व प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राधेश्याम सिंह उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त सारस्वत वक्ता के रूप में गाजीपुर पीजी कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र प्रो. (डॉ.) श्रीकान्त पाण्डेय एवं बलिया के रंगकर्मी सुनील यादव अपने विचार व्यक्त करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पीजी कॉलेज गाजीपुर के पूर्व प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार सिंह करेंगे, जबकि संचालन डी.ए.वी. इंटर कॉलेज गाजीपुर के प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार तिवारी करेंगे।

आयोजकों का मानना है कि किसी व्यक्ति का भौतिक रूप से हमारे बीच न होना उसकी स्मृतियों और कृतित्व की समाप्ति नहीं है। विशेषकर कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में समर्पित व्यक्तित्व अपने कार्यों के माध्यम से सदैव जीवित रहते हैं। इसी भावना के साथ इस आयोजन के माध्यम से स्वर्गीय शिवमूर्ति सिंह के रंगकर्म, संघर्ष और सांस्कृतिक योगदान को स्मरण किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक कमलेश सिंह ‘लाला’ ने ददरीघाट एवं माध्यम नाट्य संस्थान परिवार, गाजीपुर की ओर से साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, रंगकर्मियों एवं नगरवासियों से समारोह में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button