Trending

आपसी मतभेद की वजह से अलग हुए 4 परिवार की हुई सहमति सकुशल विदाई

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुरःगिले शिकवे भूल एक-दूजे के हुए 04 दम्पति पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस लाइन सभागार में महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति पत्नी के विवाद से संबंधित कुल *17* प्रकरण को सुना गया। जिसमे काफी समय से विवादित चल रहे *04* प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठा कर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुला कर सकुशल विदाई करवाई गई ।

3 प्रकरणो में सहमति के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। 5 प्रकरण में विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। शेष प्रकरण में अभी मध्यस्थता न होने पर अगली तिथि निर्धारित की गई।

इन सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उप निरीक्षक नीतू मिश्रा, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी सोनाली, महिला आरक्षी सविता, महिल आरक्षी अभिलाषा, महिला आरक्षी रागिनी चौबे,आरक्षी शिव शंकर यादव आदि लोग प्रमुख रहे।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button