
आसमान से बरसने लगी आग देहात में 42 तो एन एच पर 50 डिग्री का होने लगा एहसास
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
राकेश पाण्डेय
पूर्वांचल के सभी जिलों सहित वाराणसी में चढ़ता पारा लगातार आंच की बारिश कर रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले सप्ताह में भी मौसम का यही रुख बना रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में वातारण में हीट वेव की सक्रियता के साथ ही ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
पूर्वांचल के बने नेशनल हाईवे समेत तमाम कंक्रीट की सड़कें आग उगलने लगी है हाइवे का तापमान दोपहर मे 50 डिग्री के पार पहुंच जा रहा है ।
माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में लू का प्रकोप मौसम की प्रचंड दुश्वारी को ही दिखाएगा। जबकि हिंद महासागर में मानसूनी परिस्थितियां लगातार सक्रिय हो रही हैं और मानसून श्रीलंका तक आ पहुंचा है।
मानसून यूपी में बीस जून के आसपास सोनभद्र के रास्ते दस्तक देगा और पूर्वांचल में इसके बाद मानसूनी बारिश भी शुरू होगी। इसके साथ ही यूपी में मानसूनी सक्रियता शुरू हो जाएगी। जबकि इसके पूर्व प्री मानसूनी हालात पूर्वांचल में बारिश करवा सकते हैं। इसकी वजह से आने वाले दिनों में लोकल हीटिंंग मौसम का रुख बदल देगा। आंधी पानी के साथ ही मौसम का रुख बदलेगा और कुछ राहत भी मिलेगी।
रविवार की सुबह वातावरण में नमी का स्तर घटा रहा और गर्म हवाओं के थपेड़ों का रुख सुबह दस बजे के बाद से ही नजर आने लगा। दिन चढ़ा तो वातावरण में नमी का स्तर और घटा, साथ ही आर्द्रता का स्तर घटने के साथ ही लू के थपेड़ों का अहसास भी बना रहा। आने वाले दिनों में मौसम का रुख अधिक बदलने की संभावना नहीं है। जबकि दिनों तक नौतपा तक ताप के बढ़ने का ही अंदेशा है। प्री मानसूनी हालात दो सप्ताह बाद पूरी तरह से प्रभावी होंगे तो ही मौसम का रुख बेहतर होगा।
बीते चौबीस घंटों में वातावरण में अधिकतम तापमान 41.3°C तक जा पहुंचा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.2°C दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। आर्द्रता न्यूनतम 25% और अधिकतम 42% दर्ज की गई। जबकि मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह से वातावरण में लगातार गर्मी का अनुमान है। जबकि हीट वेव की वजह से आने वाले दिनों में भी वातावरण में बदलाव का दौर जारी रहेगा। हालांकि प्री मानसूनी परिस्थितियां जून के पहले सप्ताह से ही शुरू होने का अनुमान है।






