DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

सेना की कमान संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, बनेंगे देश के तीसरे CDS

वीना टंडन
नई दिल्ली। देश के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बनने जा रहे हैं। वर्ष 2019 में CDS पद के गठन के बाद वह इस जिम्मेदारी को संभालने वाले तीसरे सैन्य अधिकारी होंगे। इसके साथ ही वह सैन्य मामलों के विभाग (Department of Military Affairs) के सचिव का पद भी संभालेंगे।

फिलहाल लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में मिलिट्री एडवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 1 सितंबर 2025 को यह जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले वह भारतीय सेना में वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर भी रह चुके हैं। वहीं मार्च 2023 से जून 2024 तक उन्होंने सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) के रूप में अहम जिम्मेदारी निभाई।

दिसंबर 1985 में में कमीशन प्राप्त करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि का सैन्य करियर 37 साल से अधिक लंबा रहा है। उन्होंने पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं समेत कई संवेदनशील इलाकों में सेवाएं दी हैं। सेना में उन्होंने ऑपरेशनल रणनीति, सीमाई सुरक्षा और प्रशिक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि और के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के ब्रैकनेल स्थित जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और नई दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज से भी प्रशिक्षण लिया है। इसके अलावा उन्होंने से मास्टर ऑफ आर्ट्स तथा से डिफेंस स्टडीज में एमफिल की डिग्री हासिल की है।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM), सेना मेडल (SM) और विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) जैसे प्रतिष्ठित सैन्य सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है जब मौजूदा CDS अपना कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं। अब देश की तीनों सेनाओं के बेहतर समन्वय और रक्षा रणनीति को नई दिशा देने की बड़ी जिम्मेदारी सुब्रमणि के कंधों पर होगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button