
श्रमिकों को मिला सम्मान: सीएम ने लेबर चौक और सेवा केंद्र की घोषणा की, 1000 मजदूरों को सुरक्षा किट वितरित
वीना टंडन
नई दिल्ली। धीरपुर स्थित संत निरंकारी अस्पताल की निर्माण साइट पर आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के हित में कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आधुनिक लेबर चौक और श्रमिक सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनके जरिए जरूरी सुविधाएं सीधे मजदूरों तक पहुंचाई जाएंगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एक हजार निर्माण श्रमिकों को सुरक्षा किट और श्रमिक परिवारों के 100 बच्चों को शिक्षा किट वितरित की। उन्होंने मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में चल रहे विकास कार्यों को गति देने में श्रमिकों की अहम भूमिका है और उनके परिश्रम से ही बड़े-बड़े प्रोजेक्ट समय पर पूरे हो पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने श्रमिकों के सम्मान को शासन की प्राथमिकता बनाया है और ‘विकसित भारत’ का सपना श्रमिक सशक्तिकरण से ही साकार होगा।
सरकार द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण शुल्क पूरी तरह माफ करने की घोषणा भी की गई। साथ ही “सामूहिक विवाह योजना” के जरिए श्रमिक परिवारों को सम्मानजनक सहयोग देने की बात कही गई।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री Kapil Mishra सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद


