DelhiNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अडानी, बाबा केदार के किए दर्शन, रोपवे परियोजना का करेंगे एरियल सर्वे

वीना टंडन
देहरादून/केदारनाथ। देश के प्रमुख उद्योगपति Gautam Adani शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं।
जानकारी के अनुसार, अडानी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे और वहां से निजी हेलीकॉप्टर के जरिए Kedarnath Temple के लिए रवाना हुए। करीब सुबह 8 बजे धाम पहुंचने पर प्रशासन ने वीआईपी आगमन को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए, जिससे श्रद्धालुओं के दर्शन में कोई बाधा न आए।
दर्शन के बाद अडानी प्रस्तावित सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का एरियल सर्वे भी करेंगे। यह महत्वाकांक्षी परियोजना Sonprayag से केदारनाथ धाम तक श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी अडानी समूह को सौंपी गई है।
गौरतलब है कि अडानी इससे पहले वर्ष 2023 में भी केदारनाथ धाम आ चुके हैं। उस दौरान उन्होंने धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की सराहना करते हुए रोपवे परियोजना में सहयोग का भरोसा दिया था।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों को उम्मीद है कि इस परियोजना के शुरू होने से यात्रा अधिक सुगम होगी और क्षेत्रीय पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button