
पिट्ट सियापा’ का अलग अंदाज़: प्रेस कॉन्फ्रेंस में छाया फिल्म का यूनिक कॉन्सेप्ट, फैमिली एंटरटेनमेंट का दावा
वीना टंडन
नई दिल्ली। पंजाबी सिनेमा में एक बार फिर कुछ नया और हटकर देखने को मिलने वाला है। आगामी कॉमेडी फिल्म “पिट्ट सियापा” अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और दिलचस्प कहानी के चलते चर्चा में आ गई है। फिल्म के टीज़र के बाद राजधानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस ने भी इस उत्साह को और बढ़ा दिया।
नई दिल्ली के प्रतिष्ठित होटल द ललित में हुए इस आयोजन में मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में फिल्म की स्टार कास्ट ने खुलकर बातचीत की और फिल्म के अनुभव साझा किए।
फैमिली कॉमेडी का दावा, नया अंदाज़
फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सोनम बाजवा ने बताया कि “पिट्ट सियापा” एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है। उन्होंने कहा कि फिल्म में हंसी के साथ इमोशन और ड्रामा का भी बेहतरीन मिश्रण है, जो दर्शकों को बांधे रखेगा।
वहीं अभिनेता परमवीर सिंह चीमा ने सोनम बाजवा के साथ काम करने को खास अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि उनके साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए एक बड़ा अवसर है।
फ्यूनरल बिज़नेस से शुरू, कहानी में ट्विस्ट पर ट्विस्ट
फिल्म की कहानी अपने आप में बेहद अलग है। यह एक फ्यूनरल बिज़नेस से शुरू होकर लव स्टोरी, कन्फ्यूजन और कई अप्रत्याशित मोड़ों तक पहुंचती है। यही अनोखा प्लॉट इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है।
निर्माताओं को बड़ी उम्मीदें
फिल्म के निर्माता पंकज गुप्ता, संदीप वासवानी, सूर्या गुप्ता, योगेश राहर और केवल गर्ग ने इसे कॉमेडी, इमोशन और ड्रामा का पूरा पैकेज बताया। उनका कहना है कि फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी।
नए किरदार में नजर आएंगी सोनम बाजवा
फिल्म की खास बात यह भी है कि सोनम बाजवा इसमें एक बिल्कुल अलग और अनदेखे किरदार में दिखाई देंगी। पंजाबी हास्य के तड़के के साथ फिल्म हल्की-फुल्की लेकिन दमदार कहानी पेश करती है।
सोशल मीडिया पर बढ़ा क्रेज
टीज़र रिलीज होते ही “पिट्ट सियापा” सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फोटो-वीडियो सेशन और इंटरएक्टिव बातचीत ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।


