DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

दिल्ली से बिना महरम महिलाएं हज के लिए मदीना रवाना हुईं

बिना महरम हज यात्रा महिला सशक्तिकरण का प्रबल प्रतीक है- कौसर जहाँ

वीना टंडन
नई दिल्ली ।21 अप्रैल 2026ः को दोपहर 3ः10 बजे सऊदी एयरलाइंस की सातवीं हज उड़ान संख्या एस.वी-5909 के जरिए 43 बिना महरम महिलाएं दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हज की अदायगी के लिए पवित्र शहर मदीना के लिए रवाना हुईं।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर दिल्ली स्टेट हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां, हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी अशफाक अहमद आरफी, उप-कार्यकारी अधिकारी मोहसिन अली और हज कमेटी के अन्य स्टाफ ने इन महिलाओं का स्वागत किया और फूलों से सम्मानित कर उन्हें हज के सफर पर रवाना किया।

इस मौके पर चेयरपर्सन कौसर जहां ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में केंद्र सरकार की इस सराहनीय पहल से अब समाज के हर वर्ग के लिए सहूलियतें पैदा हो रही हैं।उन्हों ने कहा कि भारत सरकार की पहल पर बिना महरम (बिना पुरूष साथी) के महिलाओं का हज यात्रा पर जाना धार्मिक महत्व के अलावा महिला सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण उदाहरण भी है।

गौरतलब है कि आज दिल्ली से हज यात्रा पर रवाना होने वाली 43 महिलाओं में से 12 महिलाएं दिल्ली से, 21 उत्तर प्रदेश से, 3 बिहार से, 4 जम्मू-कश्मीर से, 2 मध्यप्रदेश से और 2 उत्तराखंड से हैं। 18 अप्रैल से शुरू हुई हज उड़ानों की श्रृंखला की यह सातवी उड़ान थी, जिसके तहत अब तक कुल 2721 हज यात्री हज की अदायगी के लिए मदीना रवाना हो चुके हैं। अब तक रवाना होने वाले यात्रियों में 1423 पुरुष और 1298 महिलाएं शामिल हैं।

आगामी 20 मई तक सऊदी एयरलाइन की 54 उड़ानें के माध्यम से दिल्ली स्टेट सहित उतरी भारत के विभिन्न राज्यों के 21,100 से अधिक हज यात्री पवित्र हज यात्रा के लिए मदीना मुनव्वरा और जेद्दा के रास्ते मक्का मुकर्रमा रवाना होंगे। इस वर्ष दिल्ली एम्बार्केशन से हज यात्रा के लिए पहले चरण में कुल 31 उड़ानों के माध्यम से 12240 हज यात्री मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना होंगे, जबकि दूसरे चरण में कुल 23 उड़ानों से 8860 हज यात्री मक्का मुकर्रमा के लिए प्रस्थान करेंगे। जबकि दिल्ली राज्य के हज यात्रियों की संख्या 3196 है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button