
कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में दिखा सांझी संस्कृति एवं सोहार्द का मंजर।
मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री,गणमान्य नागरिक शामिल हुए
नई दिल्ली।इस्लामी कैलेंडर का पवित्र महीना रमजान में जहां देश का माहौल रमजान और होली जैसे पवित्र त्योहारों में हर तरफ हर्ष और उल्लास से भरा हुआ है। दिल्ली स्टेट हज कमिटी की चेयरपर्सन कौसर जहां की ओर से लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिस में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता , केंद्रीय संसदीय मामलों एवं अल्प संख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू , भारतीय जनता पार्ट अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा,दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट,दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा , लोकसभा मेंबर बांसुरी स्वराज, कमलजीत स्वराज, आर के पूरम से एमएलए अनिल शर्मा,गांधी नगर से एम एल ए अरविंद सिंह लवली,मालवीय नगर एम एल ए सतीश उपाध्याय, वरिष्ठ आर एस एस नेता इंद्रेश कुमार , नेशनल माइनॉरिटी कमीशन के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, बी जे पी के वरिष्ठ नेता शाहनवा हुसैन, बी जे पी प्रवक्ता जफर इमाम, वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडिया टी वी के चेयरमैन रजत शर्मा और दिल्ली के विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
कौसर जहां, अध्यक्ष दिल्ली स्टेट हज कमिटी की ओर से व्यक्तिगत स्तर पर आयोजित इस इफ्तार पार्टी में शामिल होने वाले सभी वरिष्ठ लोगों ने मीडिया के सामने अपने अपने विचार भी व्यक्त किए और इस इफ्तार पार्टी को दिल्ली में आयोजित अन्य इफ्तार पार्टी से विशेष और भिन्न बताते हुए कहा कि कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में सही मायने में भारत की मिली जुली संस्कृति और सौहार्द का मंजर दिखता है जो निससंदेह कौसर जहां के व्यक्तिगत संपर्क और उन के मन में सभी के लिए आदर और सम्मान की भावना का प्रतीक है। अभी भारत वर्ष के एक बड़े और बेहद पवित्र त्यौहार होली के सिर्फ एक दिन बाद इस इफ्तार पार्टी का आयोजन और इस में इतनी बड़ी संख्या विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से इतने लोगों का आगमन इस बात को प्रदर्शित करता है कि हमारे देश में सामाजिक सौहार्द का तन बना पूरी तरह मजबूत और अक्षुण्ण है।