DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

15 हजार से अधिक श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति, 12.40 करोड़ रुपये जारी

त्यागराज स्टेडियम से गांवों के विकास कार्यों का शुभारंभ

वीना टंडन
नई दिल्ली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर दिल्ली सरकार ने 15 हजार से अधिक निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की। यह सहायता राजधानी के 857 स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों तक पहुंचेगी। इसके लिए 12 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है।
त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के गांवों में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली उन मेहनतकश लोगों की है, जो अपने श्रम से इस शहर का निर्माण करते हैं, और सरकार उनकी मेहनत का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सरकार ने अंत्योदय के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग कर उनका भविष्य सुरक्षित किया जा रहा है। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर परिवार और दिल्ली का नाम रोशन करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक एवं दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के चेयरमैन राजकुमार चौहान सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button