ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

विंटर ट्रैफिक नियम लागू: सभी एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट तय तेज चली गाडी तो पड़ेगा भारी जान‍िये नये नियम

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

राकेश पाण्डेय

लखनऊ:यूपी में ठंड की आमद के साथ ही मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है. सुबह और शाम के वक्त छाने वाले घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बहुत बढ़ जाता है।

इन हादसों पर रोक लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्‍च‍ित करने के लिए उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय ने राज्य के सभी प्रमुख एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार सीमित कर दी है. अगर आप भी इन एक्सप्रेसवेज से सफर करने वाले हैं, तो तय स्पीड लिमिट से तेज गाड़ी चलाना आपको भारी पड़ सकता है. जान‍िये नए विंटर ट्रैफिक नियम क्या हैं, किस एक्सप्रेसवे पर कितनी स्पीड तय की गई है और कोहरे से जुड़ी जरूरी बातें क्या हैं।

यातायात निदेशालय के आदेश के मुताबिक, यह शीतकालीन रफ्तार सीमा 15 नवंबर 2026 से लेकर 15 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी. यह नियम सुबह और रात के समय के लिए है, ताकि कम विजिबिलिटी में होने वाले हादसों से बचा जा सके।

प्रमुख एक्सप्रेसवेज पर वाहनों के लिए नई स्पीड लिमिट कोहरे के मौसम को ध्यान में रखते हुए यूपी के सभी प्रमुख एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की अधिकतम स्पीड अब इस प्रकार तय की गई है।

*आधा दर्जन से अधिक जनपद है कुहले के रेड जोन*

यूपी में क्यों पड़ता है इतना घना कोहरा और क्या हैं निर्देश?
सर्दियों की लंबी रातों में जब जमीन तेजी से ठंडी होती है और हवा में नमी रहती है, तब रेडिएशन फॉग बनता है. तराई के जिलों (जैसे बहराइच, लखीमपुर, गोरखपुर, बरेली) और पश्‍च‍िमी यूपी (मेरठ, मुरादाबाद, नोएडा) में इसका असर सबसे ज्यादा होता है. बड़े शहरों में यह कोहरा धुएं के साथ मिलकर स्मॉग (Smog) भी बन जाता है।

*यात्रियों के लिए जारी की गयी है जरूरी सलाह*

कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते वक्त हमेशा फॉग लाइट्स और इंडिकेटर का इस्तेमाल करें।आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित और उचित दूरी बनाकर रखें।स्पीड लिमिट का सख्ती से पालन करें ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button