DelhiEntertainment & SportsNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

09 - अगस्त - रविवार

*1* आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि देश को सही मायने में ‘विश्वगुरु’ बनाने के लिए समाज के हाशिए पर रह रहे लोगों को मुख्यधारा में लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने से ही देश आगे बढ़ सकता है।

*2* भागवत महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव में पारधी समुदाय के आवासीय विद्यालय में तीन खेल मैदानों के उद्घाटन के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस समुदाय को आज विमुक्त या ‘भटके-विमुक्त’ कहा जाता है, वह कभी ज्ञान देने वाला समुदाय हुआ करता था।

*3* पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति से फोन पर बात की, भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा; वेंस को बेटे के जन्म पर बधाई दी

*4* धर्मेंद्र प्रधान बोले- बच्चों की आकांक्षाएं पद से ज्यादा जरूरी, पीएम से चर्चा के बाद इस्तीफा दिया; Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई

*5* CJI सूर्यकांत बोले- सिर्फ कानून बनाने से नहीं मिलेगा न्याय, इंदौर में कहा- जनता-न्याय व्यवस्था के बीच दूरी न हो; जस्टिस मनमोहन बोले- भरोसा जरूरी

*6* केंद्रीय गृहमंत्री का पुडुचेरी दौरा: अमित शाह आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, CM ने गर्मजोशी से स्वागत किया

*7* राहुल गांधी ने कहा कि देश में रोजगार के सभी पांचों दरवाजे बंद हैं। पहला मैन्यूफैक्चरिंग का दरवाजा है। नोटबंदी और गलत जीएसटी के चलते लेदर, टेक्सटाइल्स, ऑटोमोबाइल सेक्टर बंद हो गया है। दूसरा इंटरप्रेन्योरशिप जिसे स्टार्टअप इंडिया कहा जाता है बंद है। बैंक वाले छोटे व्यापारी, लघु, सूक्ष्म और मध्यम वर्ग के कारोबारियों को लोन नहीं देते हैं, जबकि अदाणी और अंबानी  को लाखों करोड़ रुपये दे देंगे।

*8* प्रयागराज में केंद्र पर बरसे राहुल, बोले- नरेंद्र मोदी और अदाणी ने रोजगार के दरवाजे किए बंद, राहुल बोले- रील 21वीं सदी का नशा है, हजार में से सिर्फ 12 युवाओं को परमानेंट नौकरी, सिस्टम युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा

*9* सरकार ने स्पष्ट किया है कि आम जनता के लिए यूपीआई लेनदेन पूरी तरह मुफ्त रहेगा और कोई शुल्क नहीं लगेगा। भविष्य में एमडीआर केवल एक निश्चित सीमा से अधिक के चुनिंदा व्यापारी भुगतानों पर बेहद मामूली दर से लग सकता है। यह फैसला यूपीआई के तकनीकी विकास, सुरक्षा और दीर्घकालिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

*10* देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज; जयपुर में निकलेगी भव्य रैली,पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा घोषित हर घर तिरंगा 2026 राष्ट्रीय अभियान की औपचारिक शुरुआत 9 अगस्त से होने जा रही है, जो 17 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के तहत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में राज्य स्तरीय तिरंगा रैली का नेतृत्व करेंगे

*11* झारखंड – JPSC-JSSC विवाद: सीएम के साथ मीटिंग के बाद मंत्रियों ने छात्रों को कल फिर से बातचीत का दिया न्योता

*12* तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को राज्य के सांसदों की एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का उद्देश्य केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन को लेकर एकजुट रणनीति तैयार करना था। हालांकि, राज्य की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियां द्रमुक (डीएमके) और अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) बैठक में शामिल नहीं हुईं।

*13* माहेश्वरी मण्डल भायन्दर जिला सभा के निवेश मंत्र 2026 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण युटुब पर प्रातः 9 बजे से देख सकते हैं, इसमें कई हस्तियां शामिल होंगी

*14* हल्द्वानी की रेणु ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, नौ साल की मेहनत से 8 फीट 10 इंच लंबे बाल कर किया कमाल, वर्षों से बिना कटवाए बाल बढ़ा रहीं रेणु के 271.50 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 10 इंच लंबे बालों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जीवित महिला के सबसे लंबे बालों के तौर पर दर्ज किया है।

*15* दिल्ली में 8 दिन में महीने भर जितनी बारिश, राजस्थान-मध्यप्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट, बारिश-लैंडस्लाइड से अमरनाथ यात्रा खत्म

*16* अमरनाथ यात्रा 20 दिन पहले रोकी गई, बारिश और लैंडस्लाइड से रास्ते खराब होने के कारण फैसला, अब तक 4.8 लाख ने दर्शन किए
===============================

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button