उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के द्वारा उल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

उत्तर प्रदेश आगरा स्टार न्यूज टेलिविजन

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था, आगरा द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व विजय नगर क्लब में अत्यंत उत्साह, श्रद्धा तथा आदर के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम भक्तजनों द्वारा गुरुदेव की वाणी में सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया गया। तत्पश्चात ममता रल्ली जी द्वारा योग तथा सीमा मिड्डा जी द्वारा सुदर्शन क्रिया कराई गई एवं संस्था के समस्त प्रशिक्षकों द्वारा गुरु पूजा की गई।

इसके बाद सांयकाल राजा बलवंत सिंह काॅलेज सभागार में सत्संग का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात ममता रल्ली जी द्वारा गुरु पूजा के बाद संस्था के *प्रसिद्ध गायक (बैंगलोर से पधारे) शुक्ल जी* ने अपने मधुर भजनों द्वारा श्रोतागणों को भाव-विभोर कर दिया। गणेश शरणम्, शरणम् गणेशा, ओम गुरु गुरु नमो नमः आदि भजनों से हॉल भक्तिमय हो गया।

 

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर *डॉ. सुशील गुप्ता (एपेक्स सदस्य,यूपी वेस्ट)* के द्वारा प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में वृक्षारोपण का आयोजन *”आएँ एक पेड़ लगाएँ, दो पेड़ घर ले जाएँ “* की थीम पर किया गया।

भजन संध्या में संस्था के सभी सदस्यों में प्रमुख रूप से रानी बसलास, एसटीसी डॉ. रश्मि मिश्रा, डीटीसी ममता रल्ली, रुचिरा ढल्ल, सीमा मिड्डा, कंचन आहूजा, किरन सिंह*, सुचिता खन्ना, बबिता सिंह, रश्मि अग्रवाल व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। भजन संध्या का संचालन नीता सरिन ने कियाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button