DelhiNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

AIMC के नेशनल एडवाइजर बनने पर एडवोकेट शाहरुख मलिक को बधाइयां : मनोज टंडन दिल्ली

वीना टंडन
बिजनौर। ऑल इंडिया मीडिया क्लब के नेशनल अध्यक्ष/ चेयर मेन डॉ. एम. क्यू.मालिक के आवासीय कैंप कार्यालय पर ऑल इंडिया मीडिया क्लब की तरफ से फूल मालाओं के साथ अधिवक्ता संपादक शाहरुख मलिक का भव्य स्वागत हुआ।
पत्रकारों की आवाज़ मांग सुरक्षा और सम्मान के लिए चौथे स्तंभ के सिपाहियों को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित होकर आगे बढ़ाने की होगी प्राथमिकता। भारत के जाने-माने ऑल इंडिया मीडिया क्लब में महत्वपूर्ण संगठनात्मक चेयरमैन मोहम्मद कासिम ने घोषणा करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी, मीडिया प्रतिनिधि एवं एडवोकेट शाहरुख मलिक उप संपादक को संगठन का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की खबर सामने आते ही मीडिया जगत, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।बताया गया कि शाहरुख मलिक उप संपादक लंबे समय से पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता, समाज सेवा और आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य मजबूती के साथ किया है। उनकी सक्रियता, ईमानदारी और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए ऑल इंडिया मीडिया क्लब के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
चेयरमैन मोहम्मद कासिम ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन लगातार देशभर के पत्रकारों, मीडिया कर्मियों और समाज के लिए कार्य कर रहा है। ऐसे में संगठन को मजबूत नेतृत्व और अनुभवी लोगों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शाहरुख मलिक की कार्यशैली और जनसंपर्क क्षमता उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा पत्रकारों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों के हितों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऑल इंडिया मीडिया क्लब हमेशा पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष करता आया है।राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त होने पर एडवोकेट शाहरुख मलिक उप संपादक ने चेयरमैन मोहम्मद कासिम एवं संगठन के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, पत्रकारों को एकजुट करने तथा समाज और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का कार्य पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे।एडवोकेट शाहरुख मलिक उप संपादक ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर संगठन हमेशा मजबूती से उठाता आया है। मनोज टंडन राष्ट्रीय महासचिव दिल्ली ने शाहरुख मलिक को बधाई देते हुए क्लब के अनुरूप अनुशासित रहते हुए उनसे चौथे स्तंभ के लिए अच्छी अपेक्षाएं की हैं। वहीं सीनियर जर्नलिस्ट सुषमा रानी अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश ऑल इंडिया मीडिया क्लब ने अपने तमाम साथियों के साथ नवनियुक्त सलाहकार को शुभकामनाएं दी ऑल इंडिया मीडिया क्लब के उद्देश्य व निष्पक्ष पत्रकारिता पर काम करने की उम्मीद जताई है ताकि हमारा समाज और राष्ट्र मजबूत हो
आदि। संगठन के कई पदाधिकारी, पत्रकार एवं गणमान्य लोगों ने शाहरुख मलिक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोशल मीडिया पर भी सामाजिक व्यापारिक और अधिवक्ताओं की तरफ से मुबारकबाद का सिलसिला जारी है ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button