उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

पैमाइश के लिए गयी टीम पर ग्रामीणों का हमला एसआई समेत पांच कर्मी लहुलुहान 54 पर एफ आई आर

स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के चक कमरौउरा गांव में बुधवार शाम भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। अचानक हुए हमले में उपनिरीक्षक रामानंद सिंह समेत पांच कर्मचारी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नोनहरा और बरेसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।

क्षेत्रीय लेखपाल प्रशांत सिंह की तहरीर के अनुसार, परमिला देवी ने भूमि विवाद को लेकर सितंबर में जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम के निर्देश पर मुहम्मदाबाद तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम बुधवार को चक कमरौउरा गांव पहुंची थी। टीम में लेखपाल प्रशांत सिंह, राहुल कुमार, श्वेता मिश्रा और मनीष यादव शामिल थे। सुरक्षा के लिए नोनहरा थाने के उपनिरीक्षक रामानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भी मौजूद था।

शाम करीब छह बजे टीम जमीन की पैमाइश कर रही थी। इसी दौरान चंद्रमा, रामनारायण और जगदीप समेत करीब 50/60 लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद लोगों ने टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में उपनिरीक्षक रामानंद सिंह समेत पांच कर्मचारी घायल हो गए।घायल उपनिरीक्षक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर और पैर में चोट लगी है और हालत सामान्य है। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर 24 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button