ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

पुलिस को मिला असलहों का जखीरा 18 पिस्टल 19 तमंचो सहित 9 एम एम की प्रतिबंधित पिस्टल भी बरामद

स्टार न्यूज़ टेलीविजन(ब्यूरो रिपोर्ट)

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर:मध्य प्रदेश से गाजीपुर लाई गईं 39 पिस्टल-तमंचे, 18 कारतूस बरामद; दो वांछित आरोपितों की तलाश तीन गिरफतार

पूर्वांचल के गाजीपुर जिले में अवैध शस्त्रों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय शस्त्र तस्करों को गिरफ्तार किया है। स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कैथवलिया पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपितों को पकड़ा।

उनके कब्जे से 18 पिस्टल .32 बोर, एक .9 एमएम पिस्टल, 19 देशी तमंचे .315 बोर और 18 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे बाइक, तीन मोबाइल फोन और 900 रुपये भी कब्जे में लिए हैं।
पुलिस के अनुसार, एक अक्टूबर की रात करीब 1:45 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शस्त्र तस्कर कैथवलिया पुलिया के पास भारी मात्रा में हथियार लेकर मौजूद हैं और उनकी डिलीवरी की तैयारी में हैं।

सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह और अपराध निरीक्षक/प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी।मोटरसाइकिल के पास मौजूद तीन संदिग्ध पुलिस टीम को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी और बैगों की जांच में बड़ी संख्या में अवैध आग्नेयास्त्र व कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रतन विश्वकर्मा और रवि कुमार निवासी भदौरा, थाना गहमर तथा अभिषेक कुमार निवासी फुल्ली, थाना दिलदारनगर के रूप में हुई है। तीनों की उम्र करीब 19 से 20 वर्ष बताई गई है।

खंडवा-बुरहानपुर से हथियार लाकर करते थे सप्लाई
पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर क्षेत्र से अवैध हथियार लाकर गाजीपुर में उनकी डिलीवरी करने पहुंचे थे। पुलिस अब हथियारों के स्रोत, खरीदारों और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

मामले में आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार दो अन्य आरोपित वांछित हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

कार्रवाई में स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी सुमित बालियान, चौकी प्रभारी गोरा बाजार शिवाकान्त मिश्रा, अपराध निरीक्षक/प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी महाराजगंज विवेक कुमार पाठक, चौकी प्रभारी रजागंज अभिनव कुमार गुप्ता और चौकी प्रभारी रजदेपुर देवेन्द्र कुमार साहू समेत पुलिस टीम शामिल रही। बरामद टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP61BJ5035 को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button