DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

भारत में रनिंग का बढ़ता क्रेज, डेकाथलॉन का कीपरों पर बड़ा दांव

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

नई दिल्ली, 25 सितंबर। भारत में रनिंग के बढ़ते चलन को देखते हुए डेकाथलॉन इंडिया ने अपने विशेषज्ञ रनिंग ब्रांड KIPRUN के विस्तार की रणनीति जारी की है। कंपनी ने 2030 तक रनिंग सेगमेंट में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार और अपने उत्पादों के जरिए 50 लाख से ज्यादा सक्रिय रनर्स तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी इस वर्ष रनिंग सेगमेंट में 35 नए उत्पाद पेश कर रही है, जिनमें 17 हाई-परफॉर्मेंस रनिंग शूज शामिल हैं। इनमें रनिंग शूज के साथ अपैरल, हाइड्रेशन पैक्स, ट्रेल गियर और अन्य एक्सेसरीज शामिल हैं।

डेकाथलॉन के अनुसार, भारत में संगठित रनिंग इवेंट्स और फिटनेस गतिविधियों के बढ़ने से रनिंग गियर की मांग भी बढ़ रही है। कंपनी उन्नत कुशनिंग, रिस्पॉन्सिव फोम और कार्बन-इन्फ्यूज्ड फुटवियर जैसी तकनीकों पर भी जोर दे रही है।

डेकाथलॉन स्पोर्ट्स इंडिया के स्पोर्ट्स डायरेक्टर हैंस पीटर जेन्सन ने कहा कि KIPRUN कंपनी की भारत में दीर्घकालिक रनिंग रणनीति का प्रमुख हिस्सा है। ब्रांड स्टोर्स और डिजिटल माध्यमों से विशेषज्ञ मार्गदर्शन के साथ बेहतर ग्राहक अनुभव उपलब्ध कराने पर भी ध्यान देगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button