DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

ग्लास्गो में भारत के नक्शे पर लवलीना ने जताई आपत्ति, मोदी ने की तारीफ

देश के नक्शे से समझौता नहीं’—प्रधानमंत्री ने मुक्केबाज के जज्बे को सराहा


वीना टंडन
नई दिल्ली,। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ग्लास्गो में भारत के गलत नक्शे को लेकर आवाज उठाने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर सराहना की है। प्रधानमंत्री ने लवलीना के इस कदम को देश के प्रति उनकी सजगता और प्रतिबद्धता का परिचायक बताया।

दरअसल, ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत का ऐसा नक्शा प्रदर्शित किया गया था, जिसमें उत्तर-पूर्वी भारत का हिस्सा सही तरीके से नहीं दिखाया गया था। लवलीना ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भारत के नक्शे में उत्तर-पूर्व का हिस्सा गायब होना उन्हें बेहद खला। उनकी आपत्ति के बाद मामले ने तूल पकड़ा और रेस्तरां की ओर से सफाई भी दी गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने लवलीना के इस रुख की तारीफ करते हुए कहा कि उनका यह कदम सामान्य घटना नहीं था। उन्होंने देश की भौगोलिक अखंडता को लेकर खिलाड़ी की सजगता को महत्वपूर्ण बताया।

लवलीना की इस पहल को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई। खेल के मैदान में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली मुक्केबाज ने विदेश की धरती पर भी भारत के नक्शे को लेकर अपनी आपत्ति स्पष्ट रूप से दर्ज कराई, जिसे प्रधानमंत्री की ओर से भी सराहना मिली।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button