
बाढ व आपदा से बचाव के लिए आयोजित होगी मज़ाक एक्सरसाइज
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर :जनपद में चिन्हित स्थानो पर मॉक एक्सरसाइज कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसके अन्तर्गत यह कार्यक्रम जनपद की कुल पांच तहसीलों में एक साथ आयोजित किए जाएंगे।
तहसील सदर में पोस्ट घाट नवाबगंज पर संपन्न होगा तहसील सैदपुर में फुलवारी घाट ग्राम फुलवारी कला में संपन्न होगा तहसील जमानिया में प्राथमिक विद्यालय सोनवाल पर संपन्न होगा तहसील मोहम्मदाबाद में गौसपुर की कोयला घाट पर संपन्न होगा तहसील सेवराई के नेहरू इंटर कॉलेज रेवतीपुर पर संपन्न होगा। इसी के दृष्टिगत ओरियंटेशन एंड कोऑर्डिनेशन प्रोग्राम वीसी के माध्यम से किया गया आज दिनांक 10 जून, 2026 को टेबल टॉक एक्सरसाइज प्रोग्राम बी के माध्यम से संपन्न किया गया।
मॉकड्रिल के दौरान नाव पलटना ,जर्जर मकान जो बाढ़ के पानी से गिरने की संभावना के तहत 10 से 15 लोगों को सुरक्षित निकलने और गंगा नदी में डूबते व्यक्तियों को बचाना, अस्पताल, बाढ़ शरणानाले एवं चौकी,रोड डायवर्शन , एपिडेमिक ,स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका नगर पंचायत, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग ,सिंचाई विभाग ,अग्निशमन विभाग ,परिवहन विभाग, एनडीआरफ, आदि विभागों की तैयारी की बाढ़ तैयारी एवं समीक्षा हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
समस्त कार्यक्रम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गाजीपुर की देखरेख में संपन्न कराया जाएगा, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एडीएम एफआर होंगे, कार्यक्रम के इंसिडेंट कमांडर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला होंगे, पुलिस अधीक्षक रिस्पांसिबल अफसर होंगे, मुख्य विकास अधिकारी लॉजिस्टिक अफसर होंगे, आपदा विशेषज्ञ समन्वयक होंगे।





