उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

पीएम के चुनाव क्षेत्र में घिनौना खेल पुलिस ने अभियान चलाकर 250 बंधक बेरोजगारो को मुक्त कराया मचा हड़कंप

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

राकेश पाण्डेय

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में मंगलवार को साइबर पुलिस और सारनाथ थाने की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर फर्जी कॉल सेन्टर पर छापेमारी की। फर्जी कॉल सेन्टर में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से ठगी किए जाने और उन्हें बंधक बनाकर रखे जाने का मामला प्रकाश में आया। पीएम के चुनाव क्षेत्र में इस दुस्साहसिक वारदात की सूचना मिलते ही सनसनी फ़ैल गयी।

पुलिस ने फर्जी कॉल सेन्टर पर छापेमारी कर 250 से अधिक युवकों का रेस्क्यू कर ठगो के चंगुल से छुड़ाया। यह युवा ज्यादातर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले है, जिन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर वाराणसी में फर्जी कॉल सेन्टर के द्वारा झांसा देकर बुलाया गया। प्रत्येक युवा से करीब 30 हजार रजिस्ट्रेशन के नाम पर लेकर उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा दिया जा रहा था।

*मल्टीलेवल मार्केटिंग के नाम पर चल रहा था घिनौना खेल*

मल्टीलेवल मार्केटिंग के नाम पर हो रहा था ठगी, बंधक बनाकर रखे गए युवाओं ने ही खोला राज…वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के नई बाजार में फर्जी कॉल सेन्टर से ठगी किए जाने को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए। साइबर पुलिस के ACP विदुष सक्सेना ने बताया कि नई बाजार में एक स्थान पर सुबह 6 से 7 बजे के बीच युवाओं को ट्रेनिंग के नाम पर बुलाया जाता। आस पास के लोगों से ये युवा कभी बात नहीं करते थे और ना ही बात करने पर कुछ भी बताते की वह घर के अंदर करते क्या है। शक होने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना साइबर पुलिस को दिया।

*साइबर सेल व सारनाथ थाने की संयुक्त कार्यवाही से मचा हड़कंप*

साइबर पुलिस और सारनाथ पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर फर्जी कॉल सेन्टर का खुलासा किया। पुलिस के द्वारा फर्जी कॉल सेन्टर संचालकों के द्वारा बंधक बनाए गए युवाओं का रेस्क्यू किया गया। फर्जी कॉल सेन्टर से बाहर निकल युवाओं ने आप बीती सुनाई। उन्होंने बताया कि उन्हें नौकरी देने के नाम पर बुलाया गया और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 30 हजार रुपए लिए गए। उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी बाहर के व्यक्ति से नौकरी की बात नहीं बतानी है और ना ही सोशल मीडिया पर उक्त स्थान या जानकारी को पोस्ट करना है।

*पुलिस ने ठगी के लिए फर्जी कॉल सेन्टर संचालक सहित 7 को किया गिरफ्तार…*

फर्जी कॉल सेन्टर की आड़ में जॉब के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले संचालक सहित 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार युवाओं को पहले नौकरी देने के नाम पर ठगी की है और नौकरी से पहले ट्रेनिंग के नाम पर पिछले दो महीने से ठगी किए जाने का खेल चल रहा था। युवाओं से मार्केटिंग के नाम पर अपने अंडर में और लोगो को जोड़ने का दबाव और झांसा दिया जा रहा था। कई युवाओं ने अपने परिवार के लोगो को जोड़ रखा था और उनसे भी 30 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन के नाम पर लिया गया। युवाओं ने पूछताछ में बताया कि संचालकों के द्वारा आयुर्वेद दवाओं की बिक्री करने की बात कही, लेकिन वहां ऐसा कुछ भी नहीं होता था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरोह के सरगना सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को बरामद किया। फिलहाल पुलिस की टीम इस गिरोह के बारे में और जानकारी इकट्ठा करने में जुट गई है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button