
शुभेन्द्र अधिकारी के पीए चंद्रनाथ हत्याकांड का आरोपी वाराणसी में गिरफ्तार गाजीपुर का है आरोपी
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
राकेश पाण्डेय
*वाराणसीःबंगाल में हुए बहुचर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: गाजीपुर के देवरिया गांव का विनय उर्फ पमपम राय गिरफ्तार*
विनय को सीबीआई टीम ने वाराणसी से दबोचा, सीजेएम कोर्ट में किया पेश
कोर्ट ने विनय को 21 मई की शाम छह बजे तक ट्रांजिट रिमांड पर लेने का दिया आदेश ।पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड से जुड़ा मामला
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए ‘चंद्रनाथ रथ’ की हत्या के मामले में वांछित चल रहे विनय राय उर्फ पमपम पुत्र जय गोविंद राय निवासी देवरिया थाना जमानियां को सीबीआई की टीम ने सोमवार की देर रात में वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को सीबीआई टीम ने आरोपी को न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, वाराणसी की अदालत में पेश किया। मामले पर सुनवाई के बाद अदालत ने 21 मई तक शाम छह बजे तक आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेने का आदेश सीबीआई टीम को दे दिया। अदालत ने ट्राजिट रिमांड की समयावधि पूरी होने के बाद आरोपी को सक्षम न्यायालय में पेश किये जाने का आदेश दिया है। चर्चा हो रही है कि इस केस के दूसरे आरोपी संजय राय निवासी मतसा ने भी बिहार प्रांत के किसी जिले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। हालांकि इसमें कहा तक सच्चाई है इसकी पुष्टि ‘डीएनए’ समाचार पत्र नहीं करता है। फिर भी संजय के सरेंडर किये जाने की चर्चा जमानियां क्षेत्र में जोरों पर है। बताते चले कि विनय राय के खिलाफ शहर कोतवाली थाने में 302 और जमानियां कोतवाली में हत्या के प्रयास, 120 व गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा दिल्ली में भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पमपम राय की पृष्ठभूमि पर नजर डाले तो इसके पिता खेती-बाड़ी का काम करते है। दो भाइयों में पमपम सबसे बड़ा हैं और इसका छोटा भाई पंकज राय दिल्ली में फायर ब्रिगेड विभाग में सर्विस करता है। पमपम की शादी रेवतीपुर गांव में हुई है। इसका एक बेटा और बेटी भी है जो अपनी मां के साथ दिल्ली में ही रहते है। पत्नी हाउस वाइफ बताई जा रही है।





