DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

केंद्रीय बजट से दिल्ली को मिलेगी नई दिशा: सीएम रेखा गुप्ता

वीना टंडन
नई दिल्ली, ।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि इस बार का केंद्रीय बजट दिल्ली के लिए संतुलित, दूरदर्शी और विकास को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं, युवाओं सहित समाज के हर वर्ग के लिए अवसर सृजित किए गए हैं।
सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली पिछले बजट की तुलना में केंद्र से अधिक सहायता प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि राज्यों को पूंजीगत व्यय के लिए दी जाने वाली विशेष सहायता के तहत दिल्ली और पुड्डुचेरी के लिए आवंटन 6,275 करोड़ रुपये से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में 15,380 करोड़ रुपये कर दिया गया है। वहीं, केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत दिल्ली को वर्ष 2025-26 में 12,483 करोड़ रुपये की तुलना में 13,611 करोड़ रुपये का बढ़ा हुआ आवंटन मिलेगा।
सीएम रेखा गुप्ता ने बजट में घोषित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हर जिले में लड़कियों के लिए छात्रावास, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा और केंद्र सरकार के अस्पतालों के लिए अतिरिक्त फंड से राजधानी के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने दिल्ली–वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा को राजधानी के परिवहन ढांचे के लिए बड़ा कदम बताया। साथ ही दिल्ली में कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना और एवीजीसी (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों और कॉलेजों को जोड़ने की योजना को युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने वाला बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार बजट प्रावधानों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए केंद्र के साथ मिलकर प्रभावी ढंग से काम करेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button