
आगरा मिशन शक्ति केंद्र थाना एकता की बड़ी सफलता पुलिस की तत्परता से टली अनहोनी
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश
आगरा। थाना एकता क्षेत्र के नालंदा टाउन से लापता हुए 10 वर्षीय बालक यश को पुलिस ने महज 15 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। इस सराहनीय कार्य में मिशन शक्ति केंद्र एकता की सक्रिय भूमिका रही, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, नालंदा टाउन निवासी यश अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों की सूचना पर धाना एकता पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में तलाश तेज की और संभावित स्थानों पर सघन खोज अभियान चलाया। निरीक्षक सुरेंद्र राव के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र एकता की टीम ने संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ कार्य करते हुए बालक की तलाश को प्राथमिकता दी। इसी क्रम में महिला उपनिरीक्षक शालू सिंह एवं उपनिरीक्षक विमलेश कुमार की सक्रियता और मेहनत रंग लाई और बालक को सुरक्षित खोज लिया गया। पुलिस द्वारा यश को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपे जाने के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने पुलिस टीम और मिशन शक्ति केंद्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि15 घंटे में लापता 10 वर्षीय पश सकुशल बरामदसमय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आगरा पुलिस सुरक्षा और भरोसे की मिसाल है। थाना एकता पुलिस एवं मिशन शक्ति केंद्र की यह सफलता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है


