NewsDelhiताज़ा तरीन खबरें

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भाजपा की परंपरा : रेखा गुप्ता

वीना टंडन
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को उत्तर-पश्चिम जिला कार्यालय में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ शामिल हुईं। कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु के निष्ठावान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनकी दीर्घकालिक सेवा, निष्ठा और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दशकों तक संगठन को वैचारिक और संगठनात्मक मजबूती देने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का तप, त्याग और अनुशासन ही आज भारतीय जनता पार्टी के विशाल वटवृक्ष की मजबूत जड़ है। उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठ साथियों का मार्गदर्शन और निस्वार्थ सेवा भाव नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा परिवार अपने कर्मठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अमूल्य योगदान के प्रति सदैव कृतज्ञ है और उनके सम्मान एवं गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज, सांसद योगेंद्र चांदोलिया सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button