
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने माथा टेक सिख समाज ने किया वर्ष 2026 का शुभारंभ
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश आगरा
सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन व गुरुद्वारा गुरु नार्थ ईदगाह प्रबंधक कमेटी द्वारा नव वर्ष 2026 के आगमन की खुशी में अमृतमई कीर्तन दरबार का आयोजन किया गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह में सजे इस विशेष कीर्तन दरबार में हजारों की संख्या में सिख संगत ने वर्ष 2025 को विदाई देते हुए वर्ष 2026 का शुभारंभ किया।
रंग बिरंगीलाइटिंग और शानदार महकती फूलों की सजावट के बीच गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह में कीर्तन दरबार का शुभारंभ रेहरास साहिब के पाठ के साथ हुआ जिसके बाद हजूरी रागी हरप्रीत सिंह ने गुरबाणी की अमृत वर्षा की कीर्तन दरबार में मुख्य रूप श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए रागी भाई कुलविंदर सिंह जी और रागी भाई साहब भाई प्यारा सिंह जी, बॉम्बे वाले ने कीर्तन की हाजिरी भरी।, भाई कुलविंदर सिंह जी ने मुख्य रूप से लख खुशियां पातशाहियां जे सतगुरु नदर करें,,,,, “डिठ्ठे सभे थाव नहीं तुध जेहेआ” और भाई प्यार सिंह जी न, “तेरे भरोसे प्यारे मैं लाड लड़ाया”,,,,जाग रे मन जागन हारे,,,,, शबद सुना संगतों को निहाल किया । गुरु चरणों में हाजिरी भरते हुए नए साल की शुरुआत करने की सोच रखते संगत का सैलाब देर रात तक उमड़ता रहा।माथा टेकने के लिए लंबी कतार मानव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थी।रात घड़ी की सुई के 12 बजते ही दरबार हॉल बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजने लगा तो वही संगत भी इस समय गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने माथा टिकने के लिए बहुत ही उत्सुक नजर आ रही थी। सभी परिवारों ने नववर्ष के आगमन की खुशियां कर एक दूसरे को चढ़दी कला के साथ बधाइयां दी. । इस दौरान कीर्तन समागम में मौजूद गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी सिख यूथ के सदस्यों के प्रयास की सराहना करते हुए सिख युद्ध वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के सभी सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित भी किया। तो वही सिख यूथ के सदस्यों की ओरसे
गुरुद्वारा गुरु का ताल के जत्थेदारबा राजेंद्र सिंह इंदोरिया , श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान कंवलजीत सिंह का गुरु का सरोप पहनाकर सम्मान किया। कीर्तन की समाप्ति आनंद साहिब जी के पाठ के साथ हुई जिसके बाद गुरद्वारा नार्थ ईदगाह मुख्य ग्रंथी रिंकू सिंह द्वारा गुरु महाराज जी के आगे सभी के भले व खुशहाली की अरदास की गई। अंत में फूलो की वर्षा के साथ गुरु महाराज जी की सवारी को अपने निजस्थान सचखंड पहुंचाकर गुरु का अटूट लंगर वरता। मीडिया प्रभारी अमनप्रीत सिंह सोबती ने बताया पिछले 30 वर्षों से सिख समाज नव वर्ष को इसी तरह से कीर्तन दरबार में हाजिरी भरकर मानता आ रहा है। कीर्तन समागम का संचालन गुरमीत सिंह सेठी ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से हरजीत सिंह ( प्रिंस), त्रिलोक सिंह, परमजीत सिंह मक्कर, अरविंद चावला, ज्ञानी कुलविंदर सिंह,तरनप्रीत सिंह पूरी, एचके सेतिया , गुरप्रीत अरोड़ा, रचित डैंग, परविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह जस्सी,तरनप्रीतसिंह पुरी,,सतनाम सिंह , बलविंदर सिंह सुरी , राना रणजीत सिंह, ज्ञानी कुलविंदर सिंह आदि एम मौजूद रहे।





