
‘हर जरूरत होगी पूरी, दिल्ली में कांग्रेस है जरुरी’’ कांग्रेस का थीम सॉन्ग जारी करते ही चप्पे चप्पे पर छा गया।
नई दिल्ली, 23 जनवरी, 2025- राज्यसभा सांसद और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार में सहायक बनने और दिल्ली की बदहाली को प्रदर्शित करने के साथ कांग्रेस की गारंटियों को कैसे जनता को देंगे इस पर आधारित एक थीम सोंग ‘‘हर जरुरत होगी पूरी, दिल्ली में कांग्रेस है जरुरी’’ जारी किया। थीम सांग की लॉचिंग का लिंक आपके लिए भेजा जा रहा है।
इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, अ0भा0क0कमेटी कम्युनिकेशन मीडिया और पब्लिसटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा और अ0भा0क0कमेटी के सचिव प्रभारी सुखविन्दर सिंह डैनी, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, प्रवक्ता अभय दूबे और वजीरपुर विधानसभा प्रत्याशी रागिनी नायक भी मौजूद थीं। कांग्रेस नेता थीम सांग पर थिरके।
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनावों में थीम सांग पूरी दिल्ली में कांग्रेस उम्मीवारों के प्रचार के लिए जारी किया है। निश्चित ही यह सांग बहुत पॉपुलर है और निश्चित ही दिल्लीवालों को भी पसंद आऐगा
आज कांग्रेस का थीम सांग जारी होते ही दिल्ली के चप्पे चप्पे पर छा गया। कांग्रेस के इस थीम सांग में न सिर्फ दिल्ली में भाजपा और आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार, दिल्ली की गंदगी, बदहाली जो आम आदमी पार्टी के 10 साल के शासन में स्थापित हुई, उसे दिखाया गया है, बल्कि कांग्रेस के थीम सांग में प्यारी दीदी के तहत 2500 रुपये, 8500 रुपये युवाओं को, 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, एक राशन की किट जिसमें चावल, चीनी, तेल, दाल और चाय की पत्ती भी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्लीवालों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देकर उन्हें अधिक फायदे पहुचायेगी, को भी प्रदर्शित किया गया है।