Delhiताज़ा तरीन खबरें

केजरीवाल सरकार बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है-राजस्व मंत्री आतिशी

सुषमा रानी

10 जुलाई, नई दिल्ली केजरीवाल सरकार दिल्ली में संभावित बाढ़ को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियाँ कर रही है ताकि यदि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न भी हो तब भी लोगों की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बाबत राजस्व मंत्री आतिशी ने बुधवार को यमुना नदी पर स्थिति पुराना लोहा पुल और यमुना बाज़ार इलाक़े में बाढ़ को लेकर संबंधित विभागों की तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान राजस्व विभाग और बाढ़ एवं सिंचाई नियंत्रण विभाग के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजस्व मंत्री से साझा करते हुए कहा कि, बाढ़ को लेकर विभागों की तैयारियाँ पूरी है। बाढ़ की स्थिति में मोटर बोट, गोताखोर और मेडिकल टीमें किसी भी एक्शन के लिए तैयार रहेंगी। साथ ही बाढ़ की स्थिति में राजस्व विभाग द्वारा राहत शिविर लगाने संबंधित तैयारियाँ भी पूरी है।

इस मौक़े पर राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली में पिछले साल यमुना का जलस्तर पिछले 40 सालों में सबसे ऊपर गया था और इस कारण यमुना के निचले इलाक़ों में बाढ़ की समस्या आ गई थी।

इसे देखते हुए इस बार केजरीवाल सरकार ने इस साल काफ़ी पहले से ही बाढ़ को लेकर तैयारियाँ शुरू कर दी है। ताकि यदि बाढ़ आये तो हम उससे निपटने और राहत-बचाव कार्यों के लिए तैयार रहे।

आतिशी ने कहा कि, मानसून के दौरान तेज बारिश के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में बादल के फटने जैसी स्थिति हो जाती है। इस दौरान कुछ ही समय में इतनी ज़्यादा बारिश हो जाती है कि बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में हमने यमुना के ऊपरी हिस्सों में भी पूरी तरह नज़र बनाए रखा है। ताकि दिल्ली सरकार बाढ़ के किसी भी संभावित ख़तरे से निपटने के लिए तैयार रहे।

उन्होंने कहा कि, इस साल दिल्ली सरकार तैनात है, तैयार है। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति में यदि कम समय में भी निचले इलाक़ों से लोगों को निकालना पड़ा तो सरकार उसके लिए भी तैयार है।

आतिशी ने कहा कि, पिछली बार यमुना का जलस्तर 208 मीटर से ऊपर गया था। वर्तमान में ये 202.6 मीटर है, जो ख़तरे के निशान से बहुत नीचे है। लेकिन फिर भी दिल्ली सरकार सतर्क और सचेत है। यदि बाढ़ की स्थिति बनती भी है तो हम राहत और बचाव कार्य के लिए पूरी तरह तैयार है। ताकि दिल्लीवालों को कम से कम परेशानी हो।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button