उत्तर प्रदेशNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

उत्तर प्रदेश मे अखिलेश यादव ने ढाया भाजपा का किला,लोकसभा मे 37 सीट जीत कर सपा बनी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी।

लोकसभा 2024: मंगलवार यानी 4 जून को देश मे हुए लोकसभा चुनावों के नतीजों का दिन था जिसमे NDA के सामने INDIA का मुकाबला था जहाँ एक तरफ भाजपा ने पूरे देश मे अबकी बार 400 पार का नारा दिया था ऐसे मे इंडिया गठबंधन ने भाजपा पर सविंधन ख़त्म करने को लेकर चुनाव लड़ा।एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा गठबंधन को उत्तर प्रदेश मे 55 से 60 सीटें दी गयी थी तो वहीँ इंडिया गठबंधन को 20 से 25 सीट ओर अन्य को 1 से 2 सीटे दी गयी थी हालांकि विपक्ष ने एग्जिट पोल को पूरी तरह से फ़र्ज़ी बता दिया था ओर हुआ भी कुछ ऐसा हि चुनावी नतीजों मे उत्तर प्रदेश मे अखिलेश यादव की सपा 37 सीटों के साथ सबसे आगे रही ओर राम मंदिर के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही भाजपा अयोध्या तक हार गयी ओर साथ हि 33 सीट पर सिमट गयी।साथ हि कोंग्रेस 6 सीट ओर NDA गठबंधन लोक दल ने 2 सीट ओर अन्य को 2 सीटें मिली।

सपा मुखिया का कहना है की उन्होंने ओर उनके सभी कार्यकर्ताओं ने जी जान लगा कर मेहनत की ओर नतीजा आपके सामने है।

देश मे उत्तर प्रदेश की क्यों है एहम?

80 लोकसभा सीटों वाला उत्तर प्रदेश का चुनावी समीकरण पूरे देश की राजनीति को तय करता है सभी पार्टी चाहती है की उत्तर प्रदेश मे बम्पर जीत हासिल करे।वैसे तो विधानसभा मे भाजपा के सरकार है ओर मुख्य विपक्षी प्रति सपा है ऐसे मे 80 सीटों वाला उत्तर प्रदेश देश केंद्र सरकार बनाने मे सबसे अहम भूमिका निभाता है।

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button