Delhiताज़ा तरीन खबरें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजीव की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

राजीव जी के 21वीं सदी के शक्तिशाली व समृद्धशाली आत्मनिर्भर भारत के सपने को जन नायक राहुल गांधी पूरा करेंगे। – देवेन्द्र यादव

सुषमा रानी
नई दिल्ली, 21 मई, – भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में राजीव की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की और राजीव भवन में लगी उनकी प्रतिमा को गुलाब की फूलमाला पहनाई। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने सोनिया गांधी , राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ स्मारक स्थल वीर भूमि पहुचकर राजीव को अपने श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।

राजीव गांधी को पुष्पाजंलि देने वालों में देवेन्द्र यादव के अलावा पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, अमरीश गौतम और सुरेन्द्र कुमार, अ0भा0क0कमेटी सचिव अमृता धवन, जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, पूर्व निगम पार्षद ईश्वर बागड़ी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक सुनील कुमार, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन अब्दुल वाहिद कुरेशी सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि देश प्रेम और बलिदान का दूसरा नाम राजीव गांधी है। देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले राजीव जी को भारत देश हमेशा याद रहेगा। देश में संचार क्रांति के जनक, दूरदर्शी सोच व नीतियों तथा तकनीकी क्षेत्र में कम्प्यूटर क्रांति राजीव गांधी की ही देन है कि आज इंडिया दुनिया भर में डिजीटल क्षेत्र में अग्रणी देशों की पंक्ति में खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी परम्पराओं को संजोकर रखने वाला प्राचीन देश होने के साथ-साथ एक युवा देश भी है, जिसके सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी बने थे। राजीव का सपना था कि देश आत्मनिर्भर और दुनिया में अग्रणी बने। कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बनने बाद देश की 95 प्रतिशत जनसंख्या की आकांक्षाओं और जरुरतों को पूरा करने के लिए जो 5 न्याय और 25 गारंटी न्याय संकल्प में दी गई है, उनको क्रियान्वित करके हम देश की 140 करोड़ जनसंख्या को आत्मनिर्भर बनाऐंगे। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के नायक राजीव गांधी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को हमारे नेता जन नायक राहुल गांधी जी साकार करेंगे।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दे रहे है, मैं बता देना चाहता हूँ कि हमारे प्रिय नेता राजीव गांधी जी ने पहले चुनाव में 400 से अधिक सीट प्राप्त करके देश के युवा प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने कहा कि राजीव जी की सकारात्मक सोच और धर्मनिरपेक्ष नीति के कारण इंडिया का नाम दुनिया के प्रमुख विकसित देशों में गिना जाने लगा था। उन्होंने कहा कि 4 जून को दिल्ली की सभी सातों सीटों पर विजय प्राप्त करके इंडिया गठबंधन देशवासियों के समर्थन से पूर्ण बहुमत प्राप्त करके भाजपा के 400 पार के नारे की सच्चाई देश के सामने लाऐगा

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button