Delhiताज़ा तरीन खबरें

ग्रामसभा की बिना अनुमति के छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल में कोयला खनन कर रहा अडानी ग्रुप, केंद्र सरकार तत्काल रोक लगाए- आप

सुषमा रानी

नई दिल्ली, 29 जनवरी आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक कुलदीप कुमार और ‘‘आप’’ छत्तीसगढ़ की प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता की। विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार जंगल, खादानों, एयरपोर्ट, पोर्ट समेत देश के सारे संसाधन अडाणी को देती जा रही है। अब भाजपा की केंद्र सरकार ने कोयला निकालने के लिए छत्तीसगढ़ का विशाल व घना हसदेव जंगल अडाणी को दे दिया है। कोयले को निकालने के लिए हसदेव जंगल काटा जा रहा है। जबकि संविधान की 5वीं अनुसूची में यह साफ कहा गया है कि अगर देश में कहीं भी जंगलों को काटा जाता है या जंगल से कोयला निकालते हैं तो इसके लिए वहां की ग्रामसभा से अनुमति लेना अनिवार्य है। लेकिन छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल के मामले में वहां की ग्रामसभा की फर्जी एनओसी बनाकर उसे जमा किया गया है। इसके विरोध में वहां की ग्रामसभा के आदिवासी लोगों ने जंगल और पर्यावरण को बचाने के लिए मुहीम चलाई है। छत्तीसगढ़ के आदिवासी भाई-बहन अपने जंगलों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकी पूरी सरकार केवल एक बड़े उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिए उन जंगलों को काटने पर आमादा है। भाजपा की केंद्र सरकार देश के पर्यावरण और जीव-जन्तुओं को खत्म करना चाहती है, उसको केवल उद्योगपतियों से पैसा चाहिए।

इस दौरान ‘‘आप’’ छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला ने कहा कि आमतौर पर लोग सोचते हैं कि यह छत्तीसगढ़ की अपनी लड़ाई है, लेकिन यह केवल छत्तीसगढ़ नहीं, बल्कि पूरे देश की लड़ाई है। आज पूरे देश और दुनिया में जलवायु परिवर्तन का संकट है। कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी का कोई दोस्त नहीं है। इसलिए वो देश की बात करते हैं लेकिन आज पूरे देश में भाई-भतीजावाद चल रहा है। यही भाई-भतीजावाद आज छत्तीसगढ़ पर भी हावी है और छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है। हसदेव जंगल के लोगों को यह लड़ाई लड़ते हुए एक दशक हो चुके हैं। हसदेव जंगल मध्य भारत का बहुत ही घने जंगलों वाला इलाका है। छत्तीसगढ़ और झारखंड देश में घने जंगलों वाले राज्य हैं। छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल से एक-दो नहीं, बल्कि चार लाख से ज्यादा पेड़ काटे जाएंगे। अब तक बीते एक साल में 50 हजार पेड़ काटे भी जा चुके हl

‘‘आप’’ छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला ने कहा कि 26 जुलाई 2022 को तत्कालीन सरकार ने सदन में एक प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें लोरमी सीट से विधायक धर्मजीत सिंह ने सबकी सहमति से एक संकल्प पास करवाया था कि हसदेव जंगल में हो रही खनन गतिविधियों को रद्द किया जाएगा। आज धर्मजीत सिंह भाजपा में हैं। यह बिल सदन में सर्वसम्मति से पारित हुआ था, उसका भी पालन नहीं किया गया। देश के लोगों को पता चलना चाहिए कि छत्तीगढ़ में क्या हो रहा है। और छत्तीसगढ़ के लोग जंगलों को बचाने के लिए किस तरह से संघर्ष कर रहे हैं। संघर्ष करने पर उनके उपर एफआईआर हो जाती है। अक्सर भाजपा धर्म और आस्था की बात करती है। छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल में भी हिंदू रहते हैं और उनकी भी आस्था है। आदिवासी समुदाय के लोग प्रकृति की पूजा करते हैं। जल, जंगल और जमीन की पूजा करते हैं। बूढ़ा देव वहां के समुदाय के देवता हैं, यह जंगल उनका स्थल माना जाता है। वहां के लोग श्रीराम की भी पूजा करते हैं। भगवान राम ने जिन जंगलों में 14 वर्ष का वनवास काटा, भाजपा आज उस जंगल को काट रही है। आम आदमी पार्टी केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार से अपील करती है कि हसदेव जंगल में खनन को तत्काल रोका जाए। देश के लोगों से भी अपील है कि वो हसदेव जंगल को जाकर देंखें कि क्या स्थिति बनी हुई है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button