
प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए आगरा में नौ दिवसीय महाअनुष्ठान शुरू, हजारों महिलाओं ने निकाली भव्य घटयात्रा
स्टार न्यूज टेलिविजन उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट -अमीन अहमद
आगरा के कमला नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए विशेष नौ दिवसीय धार्मिक महाअनुष्ठान का भव्य शुभारंभ हुआ।
राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में पीएनसी परिवार द्वारा आयोजित विश्व शांति महायज्ञ एवं श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की शुरुआत भव्य घटयात्रा और श्रीजी की रथयात्रा के साथ हुई।
इस दौरान हजारों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में हिस्सा लिया। चार बैंड, सजे-धजे घोड़े, ऊंट और आकर्षक रथ यात्रा का मुख्य आकर्षण रहे। पीएनसी परिवार के मुखिया प्रदीप कुमार जैन और सांसद नवीन जैन परिवार सहित अलग-अलग रथों पर सवार नजर आए।
पूज्य मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज सहित अन्य मुनिराजों के सान्निध्य में आयोजित इस महाअनुष्ठान में देश में शांति, अहिंसा और सद्भाव की कामना की गई। आयोजकों के अनुसार, 17 से 25 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
स्लग लाइन: मोदी की दीर्घायु के लिए नौ दिवसीय महाअनुष्ठान।








