Trending

लुटेरों को एक घंटे बाद ही पुलिस ने बना दिया लंगड़ा माल भी बरामद हो रही एसपी की सराहना

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर:कोतवाली थाना क्षेत्र के बंशी बाजार में हुई ज्वेलरी शॉप लूट की घटना का पुलिस ने महज 2 घंटे में खुलासा कर दिया। स्वाट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

फायरिंग कर लूटी थी दुकान:शुक्रवार शाम करीब 6:40 बजे 3 बदमाशों ने बंशी बाजार स्थित संजय कुमार वर्मा की संगिनी ज्वेलर्स में फायरिंग करते हुए लूट की थी।

घटना की सूचना पर SP ने मौके पर पहुंचकर 3 टीमें गठित कीं। वादी शिवम कुमार वर्मा की तहरीर पर थाना कोतवाली में मु.अ.सं. 803/26 धारा 309(4) BNS के तहत केस दर्ज किया गया।मीरनपुर शक्का मोड़ पर हुई मुठभेड़:पुलिस टीम ने भागने की फिराक में लगे 2 अभियुक्तों को मीरनपुर शंक्का मोड़ के पास मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई 5 पीली धातु की चेन (शत-प्रतिशत बरामदगी), 2 पिस्टल, 2 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन (UP61AW4660) बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त -1-संजय दुबे उर्फ पप्पू (42 वर्ष) निवासी खतीरपुर, थाना नोनहरा – इस पर पहले से जाली नोट और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

2- पुष्कर दुबे (21 वर्ष) निवासी खतीरपुर, थाना नोनहरा ।तीसरे फरार बदमाश की तलाश जारी है। कार्रवाई स्वाट प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह की टीम ने की

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button