DelhiNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

ई20 के खिलाफ केजरीवाल का PM आवास कूच, फिरोजशाह रोड पर पुलिस ने रोका; सड़क पर बैठे समर्थक

मार्च को नहीं मिली थी अनुमति, दिल्ली पुलिस और CRPF की भारी तैनाती; फिरोजशाह रोड यातायात के लिए बंद

वीना टंडन
नई दिल्ली। 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल ई20 के खिलाफ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च के लिए निकले। हालांकि, पुलिस ने उनके काफिले को फिरोजशाह रोड पर ही रोक दिया। पुलिस के रोके जाने के बाद केजरीवाल के समर्थक सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया।

स्थिति को देखते हुए मौके पर दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फिरोजशाह रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

मार्च के लिए नहीं मांगी गई थी औपचारिक अनुमति

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित यात्रा के लिए न तो अरविंद केजरीवाल और न ही आम आदमी पार्टी की ओर से औपचारिक अनुमति मांगी गई थी। करीब 100 लोगों के इस मार्च को पुलिस की ओर से कोई मंजूरी भी नहीं दी गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू है। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास की ओर जुलूस या यात्रा निकालने पर रोक है।

फिरोजशाह रोड पर थमा काफिला, सड़क पर धरना

केजरीवाल का काफिला जब फिरोजशाह रोड पहुंचा तो पुलिस ने उसे आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद समर्थक सड़क पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button