
NewsTrendingउत्तर प्रदेश
आगरा में त्योहारों से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, सड़कों पर उतरे DCP रविंद्र कुमार!
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश
रिपोर्ट अमीन अहमद / मोह इख्तियार
आगरा में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। DCP रविंद्र कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली, एमएम गेट, मंटोला और नाई की मंडी सहित संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया।
इस दौरान भीड़भाड़ वाले बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। DCP ने दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
साथ ही पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के सख्त निर्देश दिए।
साफ संदेश—त्योहारों में शांति भंग करने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर!






